Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की Vrushika Mehta ने लिए सात फेरे, दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 01:03 AM (GMT+05:30)

    Vrushika Mehta Wedding पॉपुलर एक्ट्रेस वृशिका मेहता भी अब सिंगल नहीं रहीं। 10 दिसंबर को उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सौरभ गेडिया के साथ सात फे ...और पढ़ें

    Actress Vrushika Mehta Wedding. Photo Credit: Instagram
    Actress Vrushika Mehta Wedding. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने की शादी
    2. कई पॉपुलर शो का रही हैं हिस्सा
    3. फैंस ने दी बधाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vrushika Mehta Wedding: यूथ बेस्ड शो 'दिल दोस्ती डांस' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस वृशिका मेहता (Vrushika Mehta) की पॉपुलैरिटी छोटे पर्दे की किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है। एक्टिंग के अलावा डांस से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली ये एक्ट्रेस अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। वृशिका मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया से शादी कर ली है।

    श्लोक के साथ एक्ट्रेस ने दिखाई वेडिंग की झलक

    एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत खूबसूरत से संस्कृत श्लोक 'भवद्भिः सह सङ्गतिः आजीवनं तिष्ठतु...सर्वेषु कार्येषु सफलतां जनयतु' से हुई। इसका मतलब है- आपके साथ जीवनभर का साथ बना रहे। यह सभी कोशिशों में सफलता लाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vrushika Mehta (@vrushyy)

    वृशिका ने शेयर की फोटोज

    इसके बाद वृशिका ने सौरभ संग शादी के स्पेशल मोमेंट्स की तस्वीरें दिखाईं। कभी डांस करते हुए, तो कभी हंसते हुए वृशिका ने सौरभ के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'परिवार की गर्मजोशी, दोस्तों की हंसी और चारों ओर आशीर्वाद के साथ, हमने एक-दूसरे के दिलों में अपना घर पाया। 'हां' कहना जीवनभर का वादा बन गया।' फैंस के साथ ही वृशिका के सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vrushika Mehta (@vrushyy)

    बता दें कि एक्ट्रेस की सौरभ से मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। वृशिका ने सौरभ के घर अहमदाबाद में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सगाई की थी।

    खबरें और भी

    इन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं वृशिका

    वृशिका 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'इश्कबाज', 'अरमान से आगे', 'ट्रुथ और तमन्ना' जैसे पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Animal के मैरिटल सीन पर मचा है बवाल, कंट्रोवर्सी के बीच बोले Bobby Deol, 'मुझे कोई झिझक नहीं हुई'