Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Shirin Sewani के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:26 PM (IST)

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिरीन सेवानी (Shirin Sewani) के घर किलकारी गूंजी हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    शिरीन सेवानी बनीं मां (Photo Credit Instagram)
    शिरीन सेवानी बनीं मां (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) ने अपने दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।

    तो वहीं इस शो की एक और एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने मां बनने की खुशी साझा की। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस शिरीन सेवानी (Shirin Sewani) की, जिनके घर हाल ही में किलकारियां गूंजी हैं।

    यह भी पढ़ें- टीवी के इन अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने अच्छे खासे करियर को कहा गुड बॉय, उठाई घर की जिम्मेदारी

    मां बनीं शिरीन सेवानी

    टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिरीन सेवानी  (Shirin Sewani) के घर किलकारी गूंजी हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। शिरीन ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है। इस खबर को सुन एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

    चार से पहले हुई थी शादी

    बता दें, शिरीन सेवानी ने साल 2020 में पायलट उदयन सचान से बेहद सादगी से शादी रचाई थी। 30 मिनट की डेट के बाद ही शिरीन ने उदयन से शादी करने का विचार बना लिया था। दोनों की मुलाताक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर शादी। 

    एक्ट्रेस ने इन शोज में किया काम 

    शिरीन के टीवी के कई शोज में काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, नागिन 2 और कवच 2 शामिल है। पिछले काफी समय से शिरीन एक्टिंग से दूर है और अब एक मीडिया इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohena Kumari Singh फिर बनने वाली हैं मां, अनोखे अंदाज में सुनाई खुशखबरी

    खबरें और भी