Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohena Kumari Singh फिर बनने वाली हैं मां, अनोखे अंदाज में सुनाई खुशखबरी

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 03:17 PM (IST)

    Mohena Kumari Singh Pregnancy बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज एक के बाद एक गुड न्यूज शेयर कर रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर ...और पढ़ें

    मोहिना कुमारी सिंह वीडियो (Photo Credit Instagram)
    मोहिना कुमारी सिंह वीडियो (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. दूसरी बार मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह
    2. इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर कर दी गुड न्यूज
    3. साल 2019 में सुयश रावत से रचाई थी शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) भले ही एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

    अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। मोहिना ने फैंस के साथ एक बार फिर अपनी गुड न्यूज शेयर की है। वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और जल्द उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। मोहिना कुमारी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर बेहद अनोखे अंदाज में साझा की है।

    यह भी पढ़ें- जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Deepika Padukone और Ranveer Singh, बेबी बंप छिपाती दिखीं एक्ट्रेस

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं मोहिना

    मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म  'जब वी मेट' के गाने 'आओगे जब तुम ओ साजना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह जल्द दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा-  मैं अपनी पिछली प्रेग्नेंसी के दौरान इस ट्रैक को सुनती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

    जब मैं अयांश के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रही थी, उम्मीद कर रही थी कि यह सब उतना ही आनंददायक होगा, जितना कि गाने का वादा है। अपने पहले बच्चे के जन्म का अनुभव करने के बाद ये शब्द मेरे लिए और अधिक समझ में आने लगे। अयांश ने हमारे जीवन में आकर हमारे जीवन को सुंदर और समृद्ध बनाया है। मैं इन शब्दों को गतिविधि के माध्यम से जीवंत बनाना चाहता थी, क्योंकि मैं खुशी के आने का इंतजार कर रही हूं।

    खबरें और भी

    2022 में पहली बार मां बनीं थी मोहिना

    मोहिना कुमारी ने 15 अप्रैल 2022 को पहले बेटे अयांश को जन्म दिया था।  आए दिन अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फोटोज और वीडियो साझा करती  रहती हैं। बता दें, मोहिना राजघराने के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं।

    क्यों छोड़ा एक्टिंग करियर

    मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर साल 2019 को सुयश रावत से शादी रचाई थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के घर की बहू बनीं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की महेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मोहिना ने एलान किया था कि वो अब ग्लैमर इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

    'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं

    एक्ट्रेस बनने से पहले मोहिना  रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आई थी। शो में मोहिना कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। हालांकि, मोहिना ने शो नहीं जीता था, लेकिन अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में डांस करती नजर आईं Richa Chadha, फोटो शेयर कर लिखा- मस्त और स्वस्थ