Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी अभिर की एंट्री, ये पॉपुलर एक्टर निभाएगा अक्षरा-अभिमन्यु के बेटे का रोल

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 01:51 PM (GMT+05:30)

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai टेलीविजन की दुनिया में लंबे समय तक चलने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 15 साल का सफर पूरा किया। शो में चौथ ...और पढ़ें

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है': फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    'ये रिश्ता क्या कहलाता है': फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पूरे किए 15 साल
    2. शो में होगी नई एंट्री
    3. अभिमन्यु के बेटे अभिर के लिए सामने आया पॉपुलर एक्टर का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लंबे समय से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। हाल ही में शो ने टेलीविजन की दुनिया में 15 साल का सफर पूरा किया। इस सीरियल में जेनरेशन दर जेनरेशन कहानी दिखाई गई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी जेनरेशन (अभिमन्यु और अक्षरा) की बेटी की स्टोरी दिखाई जा रही है। वहीं, अब कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। शो में एक और कैरेक्टर की एंट्री होगी, जो अभिरा की जिंदगी बदल कर रख देगा। 

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी चार्ट में वापसी की है। फैंस को अभिरा (समृद्धि शुक्ला) और अरमान (शाहजादा धामी) के बीच नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। अभिरा ने कॉलेज जाने की परमिशन ले ली है। इसी के साथ उसके और अरमान के बीच दूरियां भी मिटती दिख रही हैं। दूसरी ओर रूही (प्रतीक्षा होनमुखे) अरमान को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहती है। उसकी शादी अरमान के भाई रोहित से हुई है, लेकिन अरमान के साथ अपने पास्ट से वह बाहर नहीं निकल पाई है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by StarPlus (@starplus)

    अभिर को एंट्री से खुलेंगे कई राज

    इन सारे खुशी और गम के पल के बीच अब एक मिस्ट्री मैन की एंट्री होगी। यह मिस्ट्री मैन होंगे एक्टर राज अनादकट। वह क्या रोल प्ले करेंगे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मगर फैंस का मानना है कि वह अक्षरा और अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) के बेटे अभिर का रोल प्ले करेंगे। बता दें कि अभिमन्यु और अभिर की कार एक्सीडेंट में मौत होना दिखाया गया था। लेकिन अब लग रहा है कि वह वापस आ गए हैं। 

    गोयनका परिवार के सामने खुलेगा बड़ा राज

    इस मिस्ट्री मैन की एंट्री के साथ ही गोयनका परिवार के सामने कुछ खुलासे भी होने वाले हैं। यह मिस्ट्री मैन आरोही की मौत के असली जिम्मेदार का पर्दाफाश करेगा। वह सबको बताएगा कि आरोही की मौत अक्षरा की वजह से नहीं, बल्कि रुही की वजह से हुई थी। ये सच सुनते ही गोयनका परिवार के पैरों तले जमीन खिसकने वाली है। 

    बता दें कि तीसरी पीढ़ी की स्टोरी में फैंस को अभिमन्यु की उनके बेटे अभिर के साथ बॉन्डिंग काफी पसंद आई थी। हालांकि, चौथी जेनरेशन में अभी तक अभिर की स्टोरी नहीं दिखाई गई है। ऐसे में फैंस का मानना है कि यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं, बल्कि अभिरा का भाई अभिर होगा। अगर राज अनादकट ही ये रोल प्ले करते हैं, तो फोर्थ जेनरेशन के एक्टर्स में वह सबसे पॉपुलर चेहरा होंगे। राज अनादकट ने पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का रोल प्ले किया था। यहीं से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोंछा लगाते दिखे Jackie Shroff, वीडियो सामने आया तो तारीफ करते नहीं थके फैंस