Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक फिर हुईं प्रेग्नेंट, पांचवें बच्चे के पिता बनने जा रहे यूट्यूबर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:45 PM (IST)

    Armaan Malik Second Wife Kritika Malik Pregnant जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ महीन ...और पढ़ें

    Armaan Malik की दूसरी पत्नी फिर बनने जा रही हैं मां। Photo- Instagram
    Armaan Malik की दूसरी पत्नी फिर बनने जा रही हैं मां। Photo- Instagram

    HighLights

    1. अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका हुईं प्रेग्नेंट
    2. पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं अरमान मलिक
    3. कृतिका मलिक ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

     नई दिल्ली, जेएनएन। YouTuber Armaan Malik Wife Kritika Malik Pregnant: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, खासकर उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik)। कुछ महीने पहले ही उनकी दोनों पत्नियां मां बनी थीं। अब फिर कृतिका मलिक ने गुडन्यूज दी है। 

    हाल ही में, कृतिका मलिक ने अनाउंस किया है कि वह फिर से मां बनने वाली हैं। कृतिका की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही अरमान और उनकी पहली पत्नी पायल बेहद खुश हैं। 

    यह भी पढ़ें- Payal Malik की बेटी नहीं है तूबा? भद्दे कमेंट्स करने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की पत्नी, दी चेतावनी

    दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं कृतिका

    यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका व पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके व्लॉग्स भी मिनटों में वायरल हो जाते हैं। एक लेटेस्ट व्लॉग में कृतिका ने खुलासा किया है कि वह मां बनने वाली हैं। व्लॉग में देखा जा सकता है कि कृतिका ने प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज सबसे पहले अपने पति अरमान मलिक को दी और फिर पूरे परिवार को। हालांकि, उन्होंने अरमान की पहली पत्नी पायल को ये खुशखबरी आखिरी में सुनाई।

    कृतिका ने जैसे ही पायल को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई, वह हैरान रह गईं। पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। फिर वह बहुत खुश हो गईं। उन्होंने कृतिका से नाराजगी जाहिर की कि उन्होंने पहले उन्हें क्यों नहीं बताया। कृतिका ने सफाई दी कि वह बाथरूम में थीं, इसलिए नहीं बता पाईं। पायल ने अनुमान लगाया कि इस बार उन्हें पक्का लड़की होगी।

    पांचवीं बार पिता बनेंगे अरमान मलिक

    अरमान मलिक अब चार से पांच बच्चों के पिता बनने वाले हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी पायल से उन्हें तीन बच्चे हैं, जिनका नाम चिराग, तूबा और अयान है। कुछ महीने पहले ही पायल और कृतिका साथ में प्रेग्नेंट हुई थीं। पायल ने IVF के जरिए दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। वहीं, कृतिका पहली बार एक बेटे की मां बनी थीं, जिसका नाम उन्होंने जैद रखा है। अब कृतिका फिर से मां बनेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक के न्यू बॉर्न बेबी को हुआ पीलिया, पत्नी पायल का रो-रोकर बुरा हाल