Aamir Khan की 266 करोड़ कमाने वाली फिल्म OTT पर देने जा रही है दस्तक, 3 अप्रैल को होगी रिलीज
सिनेमाघरों में अपना परफेक्शन दिखा चुके आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट आ चु ...और पढ़ें
-1774354025506_m.webp)
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है आमिर खान की फिल्म/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के आगामी प्रोजेक्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की 2026 में दो फिल्में रिलीज होंगी। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों को वह सिर्फ प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अगर आप पर्दे पर उनकी एक्टिंग को मिस कर रहे हैं, तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक अगले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को देखकर आपकी आंखें भी नम होंगी, लेकिन होठों पर एक भीनी सी मुस्कान भी होगी। कौन सी है वह फिल्म, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
आमिर खान की यह फिल्म ओटीटी पर देगी दस्तक
आमिर खान की बीते साल जून के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की ओटीटी रिलीज को लेकर एक लंबे समय से चर्चा है। सिनेमाघरों और यूट्यूब के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLIV) पर आएगी, इसका खुलासा पहले ही हो गया था। हालांकि, खबरें थीं कि मूवी मार्च एंड तक रिलीज कर दी जाएगी, लेकिन अब 'सितारे जमीन पर' की फाइनल ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने का इंतजार खत्म, OTT पर कब और कहां देखें Aamir Khan की फिल्म?
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक छोटा सा टीजर शेयर करते हुए लिखा, "किसी के लिए अलग, किसी के लिए नॉर्मल, सबका अपना नॉर्मल होता है। उम्मीद, दिल और हील करने वाली हार्ट टचिंग स्टोरी।" 'सितारे जमीन पर' 3 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
View this post on Instagram
90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने जीता था दिल
आमिर खान पर्दे पर हमेशा एक मजबूत सब्जेक्ट लेकर आने के लिए मशहूर हैं। अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में भी वह स्पेशली एबल्ड बच्चों की कहानी लेकर आए। उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि हर इंसान का अपना एक नॉर्मल होता है।

खबरें और भी
यह फिल्म भले ही आमिर की अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरह 500 या 2000 करोड़ का बिजनेस न कर पाई हो, लेकिन 90 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 266 करोड़ कमाकर लास्ट ईयर की हिट मूवीज में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। इस फिल्म के ओटीटी पर आने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।