'ये अवार्ड आमिर खान का है...' 17 साल पहले Akshay Kumar ने ठुकराया था बेस्ट एक्टर का Award, हैरान रह गया था बॉलीवुड
अवार्ड शो का एक दिलचस्प किस्सा, जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपना 'बेस्ट एक्टर (पॉपुलर चॉइस)' अवार्ड आमिर खान को समर्पित किया था। ...और पढ़ें
-1774189744203_m.webp)
17 साल पहले अक्षय कुमार ने ठुकाराया था अवार्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार सालों बाद प्रियदर्शन के साथ हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार को कॉमेडी किंग कहा जाता है और दर्शक इस रोल में उन्हें देखने के लिए काफी बेताब हैं। अक्षय को कई बार ये शिकायत करते हुए देखा जाता है कि कॉमेडी करने वाले अभिनेताओं को अवार्ड्स में नजरअंदाज किया जाता है।
लेकिन जब उन्हें उनकी फिल्म 'सिंह इज किंग' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया तो उन्होंने इसे लेने से मन कर दिया था।
आमिर खान को समर्पित किया अवार्ड
बात 17 साल पहले 2009 में हुए स्क्रीन अवार्ड्स की है जहां अक्षय कुमार को उनकी फिल्म सिंह इज किंग (Singh Is Kinng) के लिए बेस्ट एक्टर (पॉपुलर चॉइस) का अवार्ड दिया गया था। अक्षय स्टेज पर गए और अवार्ड लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं सच में बहुत भावुक हो गया हूं। मैं अपने पूरे करियर में, पिछले 18 सालों से, इस छोटी सी खूबसूरत चीज को पाने का सपना देख रहा था। मैंने इस पल के लिए, इस सम्मान को पाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैंने अपने सपनों में भी कभी नहीं सोचा था कि यह मेरे साथ होगा'।
-1774189947280.jpg)
यह भी पढ़ें- एकता कपूर की Naagin में अक्षय कुमार की एंट्री? 'महा नाग' बनके दुश्मनों के उतारे 'भूत'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब मैं यहां खड़ा हूं, एक हाथ में अपना सपना और दूसरे में अपने पिता का प्यार थामे हुए, तो मैं बस आपसे कुछ कहना चाहता हूं। कुछ दिन पहले, मैंने फिल्म 'गजनी' देखी और मैं पूरी तरह से उसका दीवाना हो गया। उसके बाद, जब मैं लंदन से मुंबई आ रहा था, तो मैंने दोबारा 'सिंह इज किंग' देखी। मैं अपने काम की तुलना किए बिना नहीं रह सका। तभी मुझे बिना किसी शक के यह एहसास हुआ कि इस साल का सबसे बेहतरीन अभिनेता मेरी नजर में मिस्टर आमिर खान हैं, फिल्म 'गजनी' के लिए'।
-1774189958382.jpg)
अक्षय ने आगे कहा, 'मैं वह इंसान बनने से इनकार करता हूं जो यह दिखावा करे कि वह उससे यह छीन रहा है। मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करने वाला। मुझे पता है कि मेरी जिंदगी में यह पल दोबारा कभी नहीं आएगा, लेकिन मैं यहां से ऐसी कोई चीज लेकर नहीं जा सकता, जो मुझे पता है कि मेरी नहीं है'।
खबरें और भी
आमिर को बताया डिजर्विंग
अक्षय ने अपनी स्पीच में कहा, ' मुझे यकीन है कि मैंने अपने उन लोगों को नाराज नहीं किया है जिन्होंने मुझे वोट दिया है। मैं अभी भी यहां हूं, आपके प्यार, आपके सपोर्ट के लिए कोशिश कर रहा हूं और शायद एक दिन, मैं इसे फिर से जीत लूंगा... मैं पूरे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं लेकिन आमिर, यह तुम्हारे लिए है, दोस्त। तुम इसके लायक हो'।
-1774189968945.jpg)
यह पल बॉलीवुड अवार्ड शो के इतिहास में सबसे ज्यादा चर्चित पलों में से एक बना हुआ है; यह हर कुछ सालों में फिर से सामने आता है, और उस दुर्लभ मौके की याद दिलाता है जब किसी अभिनेता ने स्टेज पर जाकर अपनी निजी शोहरत के बजाय अपने किसी साथी कलाकार को पहचान दिलाने को चुना।