Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुल्लक-पंचायत के बाद TVF ने किया 'Family Kirana Store 2' का एलान, मोहल्ले में फिर लगेगी 'गजानंद' की दुकान

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:11 PM (IST)

    टीवीएफ ने अपनी लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'फैमिली किराना स्टोर' (Family Kirana Store 2) के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. टीवीएफ ने 'फैमिली किराना स्टोर 2' का किया एलान

    2. सीजन 2 की शूटिंग अगले हफ्ते से होगी शुरू

    3. यह सीरीज यूट्यूब पर स्ट्रीम की जाएगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर जब भी नई कहानी आती है तो दर्शक उसे हाथोंहाथ लेते हैं। वहीं जब ये कहानियां छोटे शहरों की होती हैं तो दर्शक इसे खुद के साथ जोड़ लेते हैं और यही वजह है कि छोटे शहरों और कस्बों की कहानियां आजकल खूब धूम मचा रही हैं।

    टीवीएफ अबतक ऐसी कहानियां पेश कर चुका है और अब इसी कड़ी में टीवीएफ ने अपने शो फैमिली किराना स्टोर के दूसरे सीजन का एलान कर दिया गया है।

    जल्द आ रहा है फैमिली किराना स्टोर 2

    द वायरल फीवर (TVF) ने अबतक कई शानदार शोज दिए हैं और अब इसमें फैमिली किराना स्टोर के दूसरे सीजन का नाम जुड़ गया है। हाल ही में मेकर्स ने इसका एलान कर दिया है। 'फैमिली किराना स्टोर' एक मिडिल क्लास परिवार और उनके मोहल्ले की किराने की दुकान के इर्द-गिर्द घूमती हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है।

    इस सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह जल्द ही फैंस की पसंदीदा बन गई। इसी लोकप्रियता को आगे बढ़ाते हुए अब 'फैमिली किराना स्टोर सीजन 2' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिससे अगले चैप्टर का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 11.56.08 AM

    क्या है शो की कहानी? 

    'फैमिली किराना स्टोर' (Family Kirana Store 2) की कहानी एक आम मिडिल क्लास परिवार की है, जो श्रीकांत वर्मा द्वारा निभाए गए गजानंद और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। गजानंद अपने मोहल्ले में ही एक किराने की दुकान चलाते हैं। अब इस दौरान आने वाली खुशियों और चुनौतियों का वो और उनका परिवार कैसे सामना करते हैं।

    खबरें और भी

    fhehe

    यही कहानी शो में दिखाई गई है। गरिमा विक्रांत सिंह और हेमंत मिश्रा भी शो में खास किरदारों में हैं। 'फैमिली किराना स्टोर' सीजन 1 फिलहाल यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है। अब इसका दूसरा सीजन भी यूट्यूब पर ही आएगा।

    वहीं शो के एलान के साथ भी ये जानकारी सामने आई है कि, सीजन 2 की शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। गुल्लक हो या फिर सपने वर्सेस एवरीवन हो इन शोज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

    hfejdf

    वहीं 'वन' और 'कॉलेज फेस्ट', नए शोज 'पिरामिड' और 'वंश', और 'एस्पिरेंट्स', 'पंचायत', 'ग्राम चिकित्सालय' और 'संदीप भैया' के नए सीजन भी जल्द ही दर्शकों के सामने होंगे। OTT पर इन फिल्मों और सीरीज के लिए दर्शक भी बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें- OTT पर हिट, रेटिंग में अव्वल; मेडिकल ड्रामा की हुकूमत, एक सीरीज को मिले 25 एमी नॉमिनेशन

    यह भी पढ़ें- OTT पर गदर काट रही TVF की नई सीरीज, 3.5 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 10 में शामिल; 'फुलेरा नरेश' ने जीत लिया दिल