5 सीजन, 41 एपिसोड और जबरदस्त रोमांच; दुनिया की सबसे बड़ी सीरीज का हो रहा कमबैक, Netflix पर है मौजूद
नेटफ्लिक्स (Netflix) की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर अपने 6वें सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कमबैक कर ...और पढ़ें
-1778569275908_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर लौट रही जबरदस्त थ्रिलिंग सीरीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चोर और पुलिस की कहानी कितनी ही बार दोहराई जाए लेकिन पर्दे पर इसे देखना हर बार एक थ्रिलिंग एक्सपीरियंस ही देता है, खासकर अगर चोर इतना शातिर हो कि पुलिस भी अपने हाथ खड़े कर दे। वहीं अगर चोरों की एक टोली एक साथ मिल जाए फिर तो बात ही अलग है।
6वें सीजन के साथ लौट रही सीरीज
OTT पर मौजूद एक ऐसी ही सीरीज जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 5 सीजन है और टोटल 41 एपिसोड, लेकिन हर एक एपिसोड जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस भरा। अगर एक बार इस सीरीज को शुरू कर दिया तो खत्म होने तक यह आपको अपनी ही दुनिया से बांध कर रखेगी। लेकिन 5सीजन बाद भी इसकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि यह दर्शकों के दिलों में इतनी खास जगह बनाकर गई कि अब इसका 6वां सीजन भी आ सकता है।
-1778569438993.jpg)
यह भी पढ़ें- Netflix पर 8 एपिसोड की Thriller Series मचाने आ रही है तहलका, ओटीटी पर कब रिलीज हो रही I will Find You?
कौन सी है यह थ्रिलिंग सीरीज?
मनी हाइस्ट (Money Heist)- एक प्रोफेसर, जिसका एक बड़ा मकसद है। एक-एक करके अपनी टीम को बढ़ाता है और उन्हें एक यूनिक नाम देता है। इतना ही नहीं चोरी करने का प्लान बनाने के लिए भी एक क्लास लगती है और यह टीम स्पेन की सबसे बड़ी बैंक में चोरी करने का प्लान बनाते हैं। लेकिन यह एक दिन में खत्म होने वाला खेल नहीं है बल्कि मास्टरप्लान कुछ और ही है।

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने किया 6वें सीजन का एलान?
Netflix ने तुरंत सभी डिटेल्स नहीं बताईं, लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कन्फर्म किया कि Money Heist की दुनिया Berlin Season 2 के बाद भी जारी रहेगी। इस स्पिन-ऑफ सीरीज का अगला सीज़न, जिसमें Pedro Alonso Berlin के रोल में हैं, 15 मई 2026 को दुनिया भर में Netflix पर प्रीमियर होने वाला है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने यह कंफर्म नहीं किया है कि अगला चैप्टर कोई और स्पिन-ऑफ होगा, ओरिजिनल कहानी का सीधा विस्तार होगा, या फिर Money Heist का ऑफिशियल Season 6 होगा।
खबरें और भी
मनी हाइस्ट की कहानी
मनी हाइस्ट एक स्पेनिश हाइस्ट क्राइम ड्रामा टेलीविजन सीरीज (Crime Drama Television Series) है, जिसे एलेक्स पिना ने बनाया है। यह सीरीज प्रोफेसर (अल्वारो मोर्टे) की लीडरशिप में दो लंबी-तैयारी वाली चोरियों की कहानी बताती है- एक स्पेन की रॉयल मिंट पर और दूसरी बैंक ऑफ स्पेन पर। यह कहानी चोरों में से एक, टोक्यो (उर्सुला कोर्बेरो) के नजरिए से सुनाई गई है।
हालांकि 6वें सीजन पर अभी कंफर्मेशन नहीं है लेकिन इस अपडेट ने Money Heist की दुनिया के लिए फैन्स में जोश तो भर ही दिया है। ओरिजिनल सीरीज खत्म होने के सालों बाद, Netflix ने इशारा दिया है कि यह मशहूर हाइस्ट यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है।
5 सीजन 41 एपिसोड और जबरदस्त रोमांच
Money Heist का पहला सीजन 2017 में स्ट्रीम हुआ था इसके बाद आखिरी सीरीज 2021 में। इस सीरीज में टोटल 41 एपिसोड है और थ्रिलिंग से भरी हुई इस सीरीज के फैंस भारत समेत दुनियाभर में मौजूद है।