Netflix पर 8 एपिसोड की Thriller Series मचाने आ रही है तहलका, ओटीटी पर कब रिलीज हो रही I will Find You?
I Will Find You OTT Release Date: मोस्ट एंटीसिपेटेड थ्रिलर वेब सीरीज आई विल फाइंड यू ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो रही है, यहां जानिए सारी डिटेल्स... ...और पढ़ें
-1778424387443_m.webp)
ओटीटी पर रिलीज हो रही है आई विल फाइंड यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोरी और इफ विश कुड किल के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक मोस्ट एंटीसिपेटेड वेब सीरीज दस्तक देने वाली है जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।
यह लिमिटेड थ्रिलर वेब सीरीज है 'आई विल फाइंड यू' (I Will Find You OTT)। कुछ दिन पहले ही इस थ्रिलर सीरीज का टीजर जारी किया गया जो सस्पेंस से भरा हुआ था। 1 मिनट के टीजर में दिखाया गया था कि कैसे एक पिता अपने ही बेटे की हत्या के इल्जाम में जेल में बंद है।
टीजर रिलीज के साथ ही अनाउंस कर दिया गया था कि यह सीरीज कब और कहां दस्तक देने वाली है।
बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है सीरीज
'आई विल फाइंड यू' सीरीज, 2023 की इसी नाम से आई बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है। इस नॉवेल को हार्लन कोबेन ने लिखा है। सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स डेविड बरोज के इर्द-गिर्द दिखाई जाएगी जिसे अपने ही बच्चे के कत्ल के इल्जाम में जेल की सजा सुनाई गई।
क्या है सीरीज की कहानी?
डेविड बरोज जेल से निकलने के बाद अपने बेटे को ढूंढने के लिए निकल जाता है। उसे लगता है कि उसका बेटा शायद अभी जिंदा है। बेटे को खोजने के लिए उसे एक खतरनाक सफर पर निकलना पड़ता है। इस दौरान उसके सामने ऐसे-ऐसे राज खुलते हैं जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?
इस सीरीज में डेविड बरोज का किरदार सैम वर्थिंगटन ने निभाया है। ब्रिट लोअर और मिलो वेंटिमिलिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है। यह 18 जून से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। यह 8 एपिसोड की लिमिटेड वेब सीरीज का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।