Netflix पर 7 साल पुरानी OTT Series ने उड़ाया था गर्दा, IMDb से 8.7 रेटिंग पाने वाला K-Drama है मस्ट वॉच
7 साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक ऐसा रोमांटिक-कॉमेडी के-ड्रामा (K-Drama) आया था जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था।

Netflix पर सुपरहिट रही थी ये वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज इंडियन ऑडियंस के बीच K-Drama काफी पॉपुलर हो चुका है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक के-ड्रामा देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। चाहे रोमांस हो, कॉमेडी हो या फिर सस्पेंस-हॉरर थ्रिलर... साउथ कोरियन ड्रामा का क्रेज जबरदस्त है।
इन दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हॉरर सीरीज 'इफ विशेज कुड किल' (If Wishes Could Kill) का धमाल देखने को मिल रहा है। यह सीरीज टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि, यह K-Drama तो कुछ नहीं, सात साल पहले एक ऐसा शो आया था जो नेटफ्लिक्स पर ब्लॉकबस्टर रहा था।
नेटफ्लिक्स का सुपरहिट के-ड्रामा
साल 2019 में इंडियन ऑडियंस के बीच के-ड्रामा का क्रेज शुरू ही हुआ था। इसी दौरान एक रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरा शो आया जिसकी कहानी और किरदारों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। शो के प्लॉट, सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया था। किरदारों के बीच की केमिस्ट्री भी शानदार थी।
सीरीज की कहानी जीत लेगी दिल
इस K-Drama की कहानी एक ऐसी अमीर लड़की की है जो पैराग्लाइडिंग के दौरान आए तूफान की वजह से नॉर्थ कोरिया में जाकर फंस जाती है जिसकी सुरक्षा वहां का एक सोल्जर करता है। वह उस लड़की को साउथ कोरिया भेजने के लिए जी जान लगा देता है, लेकिन वहां मौजूद उसका एक दुश्मन पैसों के लालच में उसे साउथ कोरिया जाने से रोकने की कोशिश में सारी हदें पार कर देता है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे 10 मिनट की हॉरर-कॉमेडी फिल्म, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग
IMDb से सीरीज को मिली है धांसू रेटिंग
यह K-Drama कोई और नहीं, बल्कि टॉप रेटेड OTT Series 'क्रैश लैंडिंग ऑन यू' (Crash Landing On You) है। साल 2019 में नेटफ्लिक्स पर आया ये शो दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले K-Drama में से एक बन गया। सीरीज की कहानी साउथ कोरिया की रहने वाली अमीर बिजनेसवुमन Yoon Se-Ri (Son Ye-Jin) और नॉर्थ कोरिया के सोल्जर Ri Jeong-hyeok (Hyun Bin) के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस के-ड्रामा की कहानी प्यार, मासूमियत, कॉमेडी, खून-खराबा और सस्पेंस से भरी हुई है। इसे IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है। 16 एपिसोड वाली यह सीरीज आप जितनी बार भी देखेंगे, मन नहीं भरेगा। यह नेटफ्लिक्स के मस्ट वॉच K-Dramas में से एक है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।