Prime Video पर धुआं काट रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, दिल दहला देगा Crime Thriller का क्लाईमेक्स
OTT पर रिलीज हुई 8 एपिसोड की नई सीरीज सच्ची क्राइम घटनाओं पर आधारित है, जिसका हर एक एपिसोड सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। ...और पढ़ें
-1781598090072_m.webp)
प्राइम वीडियो पर नंबर 1 बनी सीरीज
HighLights
प्राइम वीडियो पर नंबर 1 बनी सीरीज
क्राइम थ्रिलर का क्लाईमेक्स है खतरनाक
सच्ची घटना पर अधारित है सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर कम ही सीरीज होती हैं जो नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो पाती हैं लेकिन हाल ही में रिलीज हुई एक सीरीज ने आते ही गर्दा उड़ा दिया है। स्ट्रीम होने के कुछ ही दिनों में सीरीज ने नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली है।
IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
इतना ही नहीं IMDb पर भी फिल्म को धांसू रेटिंग मिली है और इसे क्रिटीक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब सराहा है। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है इसीलिए इसका सस्पेंस और थ्रिलर रियल महसूस होता है और इसीलिए यह सीरीज आखिरी तक दर्शकों को बांधे रखती है।
-1781598248481.jpg)
यह भी पढ़ें- 8 सालों से Netflix पर पुरानी वेब सीरीज का है भौकाल टाइट, Must watch है ये क्राइम थ्रिलर
क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज की कहानी कुख्यात रंगा और बिल्ला केस पर आधारित है जिन्होंने 1978 में बॉम्बे और दिल्ली में कई अपराधों को अंजाम दिया था और आखिर में एक हाई प्रोफाइल कपल के बच्चों को मर्डर के केस में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी।
-1781598258662.jpg)
सीरीज में दो कहानियों को पैरेलल दिखाया गया है जिसमें एक तरफ तो पुलिस इन्वेस्टिगेट कर रही है और दूसरी तरफ रंगा और बिल्ला के खतरनाक अपराध दिखाए जाते हैं। सीरीज की स्टोरीटेलिंग शानदार है और इसीलिए दर्शक अपने आप को पूरी सीरीज देखे बिना रोक नहीं पाएंगे।
खबरें और भी
कौन सी है ये सीरीज?
इस सीरीज का नाम है राख (Raakh) जो 11 जून को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई है। सीरीज में अली फजल ने इन्वेस्टिगेशन करने वाले पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है जिनकी गंभीर एक्टिंग और इंटेंस खोजबीन स्क्रीन पर शानदार है। वहीं सोनाली बेंद्रे ने विक्टीम बच्चों का मां का किरदार बखूबी निभाया है। सीरीज में अपराधियों को रज्जो और बाबू नाम दिया गया है।
-1781598280972.jpg)
क्लाईमैक्स दहला देगा दिल
सीरीज का क्लाईमैक्स दिल दहला देने वाला है, जिसमें चाइल्ड आर्टिस्ट ने शानदार काम किया है। सीरीज में किस तरह किडनैपर्स का बैकग्राउंड भी दिखाया गया है जो उनके क्रिमिनल माइंडसेट के पीछे की साइकोलॉजी दिखाता है।
-1781598293681.jpg)
राख के बारे में
अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर जैसे शानदार कलाकार हैं। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी यह 8 एपिसोड की सीरीज़, दिल्ली में 1978 के कुख्यात बिल्ला-रंगा (Ranga-Billa Case) अपहरण और हत्या के असली मामले पर आधारित है।