विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिर्जापुर 3' के बोनस एपिसोड में इस किरदार की हो रही है वापसी, Ali Fazal ने बताया कब से शुरू होगा शो

Published: Tue, 06 Aug 2024 02:09 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2024 02:11 PM (IST)

ओटीटी की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर को लेकर जब भी कोई बात होती है फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। ...और पढ़ें

'मिर्जापुर' शो पोस्टर. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म
'मिर्जापुर' शो पोस्टर. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. 'मिर्जापुर 4' को लेकर एक्साइटेड हुए फैंस
  2. 'मिर्जापुर 3' के बोनस एपिसोड का एलान
  3. फेमस किरदार का फिर दिखेगा भौकाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'मिर्जापुर' के तीन सीजन ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया। पहले सीजन में जहां गुड्डू भैया की लव स्टोरी स्टार्ट हुई, वहीं दूसरे सीजन में उन्होंने मुन्ना भैया को मौत के घाट उतारा। तीसरे सीजन में उनके दुश्मन शरद शुक्ला के पास मिर्जापुर की गद्दी आई भी और आते ही चली भी गई।

'मिर्जापुर 3' का खुमार अभी दर्शकों के सिर से उतरा नहीं कि अली फजल (Ali Fazal) ने नए एपिसोड्स का एलान कर दिया। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसी बात बताई है, जिसे सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

यह भी पढ़ें: कब तक आएगा मिर्जापुर 4? डायरेक्टर ने दिया अपडेट, Mirzapur 3 को मिले रिस्पांस पर बोले- लोग इमोशनली कनेक्ट कर चुके हैं

'मिर्जापुर 3' के आएंगे बोनस एपिसोड

शो में गुड्डू पंडित बने अली फजल ने बोनस एपिसोड के बारे में बताया है। जारी किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, ''प्राइम वीडियो के ऑफिस से आ रहे हैं। एक-एक की गुद्दी लाल करके, मिर्जापुर 3 के डिलीटेड सीन्स निकलवाने गए थे। पैनी नजर रखना इस बोनस एपिसोड के लिए प्राइम वीडियो पर। देखोगे तो भौकाल मच जाएगा।'' यानी मिर्जापुर 3 के वो एपिसोड दिखाए जाएंगे, जो शूट तो किए गए, लेकिन ओटीटी पर दिखाए नहीं गए।

जिसे उतारा मौत के घाट, उसकी होगी वापसी

इस अनाउंसमेंट के साथ ही अली फजल ने ये भी बताया कि इस बोनस एपिसोड में वह किरदार भी नजर आएगा, जिसे उन्होंने ही मौत के घाट उतारा था। बता दें कि सीजन 2 में गुड्डू पंडित ने मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) को गोली मारी थी। ऐसे में फैंस ने कयास लगाए हैं कि बोनस एपिसोड में ही सही, एक बार फिर मुन्ना भैया का भौकाल देखने को मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कब से होगा शुरू

'मिर्जापुर 3' के बोनस एपिसोड की डेट सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि शो इसी महीने में शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी में कौन है सबसे टैलेंटेड एक्टर? 'भैया जी' के जवाब से फैंस हुए इंप्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।