Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    146 मिनट की साउथ फिल्म ने ओटीटी पर Dhurandhar को चटा दी धूल, Netflix पर छीना नंबर-1 का ताज

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 02:18 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई साउथ फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। जिसने ओटीटी पर आते ही रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर ने ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर कमाल कर रही है ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म जहां हर वीकेंड लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता रहता है। हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की तरफ से कई थ्रिलर रिलीज होते रहते हैं। बीते 30 जनवरी से अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद नंबर-1 पर बनी हुई थी। 

    लेकिन हाल ही में साउथ सिनेमा की एक नई फिल्म ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एंट्री मारते ही धुरंधर को धूल चटा दी है और नंबर-1 का सिहांसन अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

    नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हालिया रिलीज के तौर पर जिस फिल्म का दबदबा बना हुआ है, उसकी कहानी 146 मिनट में सिमटी हुई है। फिल्म का जॉनर कॉमेडी ड्रामा और इसके बावजूद वह स्पाई और एक्शन थ्रिलर धुरंधर पर भारी पड़ गई है। गौर किया जाए साउथ फिल्म की कहानी की तरफ तो वह एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द घूमती है, जिसको एक बड़े रईस घराने में पैदा होता है और उसे बड़ा आदमी का दिखावा करने का शौक होता है। 

    यह भी पढ़ें- OTT पर धुआं काट रही 1 घंटे 50 मिनट की Romantic Comedy, टॉप 10 में Trending 11 साल पुरानी फिल्म

    anaganaga oka raju ott (1)

    लेकिन उसकी हेकड़ी उस वक्त निकल जाती है, जब वह अपने दोस्त के साथ वह एक अमीर घराने की शादी में जाता है, जहां एक महिला उसकी बहुत बेइज्जती करती है, जिससे वह लड़का गुस्से में बोलता है कि आप शायद भूल रही हैं मैं एक पैसेवाले जमीदार का पोता हूं। वह लड़का एक रईस घराने की लड़के शादी भी करना चाहता है,  लेकिन इसमें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। 

    खबरें और भी

    anaganaga oka raju ott

    फिल्म में कई डायलॉग्स और सीन्स ऐसे हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। चलिए अब आपके सब्र का बांध तोड़ते हुए हम बता दें कि यहां बात तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म अनगनगा ओका राजू (Anaganaga Oka Raju) के बारे में की जा रही है। नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी स्टारर अनगनगा ओका राजू फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। 

    बॉक्स ऑफिस पर रही ब्लॉकबस्टर

    14 जनवरी को अनगनगा ओका राजू को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अपनी शानदार कहानी से इस मूवी ने हर किसी का दिल जीता और कमर्शियल तौर पर नवीन पॉलीशेट्टी की ये कॉमेडी ड्रामा ब्लॉकबस्टर रही। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी कामयाबी हासिल कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- Chatha Pacha OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी Roshan Mathew की रेसलिंग ड्रामा, कब और कहां?