The Lock Up 2 में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री? 'रेबेल किड' के फैंस ने सोशल मीडिया पर दिखाई एक्साइटमेंट
'द रेबेल किड' के नाम से भी पहचानी जाने वाली अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija), इससे पहले करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। ...और पढ़ें

क्या अपूर्वा मखीजा बनेंगी लॉक अप 2 का हिस्सा?
HighLights
क्या अपूर्वा मखीजा बनेंगी लॉक अप 2 का हिस्सा?
द ट्रैटर्स के बाद इस शो में दिखेगी रेबेल किड?
सोशल मीडिया पर फैंस हुए एक्साइटेड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब 'लॉक अप: सच या सजा' का खेल और भी ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल होता जा रहा है, तब इंटरनेट पर एक नया ट्विस्ट सामने आया है और इसमें अपूर्वा मखीजा का नाम शामिल है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके शो में शामिल होने की संभावना को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
क्या लॉक अप 2 में होगी अपूर्वा की एंट्री?
इंटरनेट पर चर्चा है कि अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) 'लॉक अप 2' में शामिल हो रही हैं। कई फैन पेज और कंटेंट क्रिएटर्स इस संभावना को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं और संकेत दे रहे हैं कि अपूर्वा मुखिजा जल्द ही 'लॉक अप' सीजन 2 के घर में एंट्री कर सकती हैं।
Rebel kid has entered LOCKUPP !!
— Mirha (@mirhalious) July 17, 2026
So Apoorva Rebel kid has entered lock up. She and shreya has some history cz shreya was jealous of her as well as she is of every successful woman. I think its gonna be fun🤏😬.#LockUpp2 #Akankshachaudhary #Yoganksha pic.twitter.com/5v2m1MeF48
अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और जबरदस्त मौजूदगी के लिए मशहूर अपूर्वा को लेकर यह चर्चा तब और तेज हो गई जब फैंस ने 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) में उनके शानदार परफॉर्मेंस को याद किया और उन्हें फिर से किसी रियलिटी शो में देखने की इच्छा जताई।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
ट्विटर (अब X) के एक यूजर ने लिखा, 'रेबेल किड 'लॉक अप' में आ गई है!! यानी अपूर्वा 'रेबेल किड' 'लॉक अप' में एंट्री कर चुकी है। श्रेया और उसके बीच कुछ पुराना मामला है क्योंकि श्रेया उससे जलती थी, जैसे वह हर सफल महिला से जलती है। मुझे लगता है कि मजा आएगा'।
खबरें और भी
Apoorva entered in Lock upp 2 💅 she will eat that Shitpa & Kalra 🤡😂 #Apoorva #ShivangiJoshi #Lockupp2 pic.twitter.com/awvSCSI0v4
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) July 17, 2026
एक और यूजर ने कहा, 'रेबेल किड को श्रेया कालरा को ज्यादा स्क्रीन स्पेस देने के लिए लाया गया है'। चर्चा यहीं नहीं रुकी। किसी ने यह भी दावा किया, 'अगर अपूर्वा 'लॉक अप 2' में आती है, तो वह शिल्पा और कालरा पर भारी पड़ेगी'।
इसी बात से सहमत होते हुए, 'लॉक अप 2' के एक और फैन ने कहा, 'अपूर्वा लॉक अप 2 में आ रही हैं। श्रेया के पहले से ही कई कंटेस्टेंट दुश्मन हैं, अब एक और राइवल आ गया है, लेकिन श्रेया बनाम अपूर्वा का मुकाबला देखना वाकई दिलचस्प होगा। मेकर्स जल्द ही आकांक्षा को शो से हटा देंगे क्योंकि उन्होंने पहले ही उनकी जगह 'रेबेल किड' को लाने का इंतजाम कर लिया है, जिनकी अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है'।
हालांकि यह देखना बाकी है कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, लेकिन एक बात तो पक्की है कि अपूर्वा के 'लॉक अप 2' हाउस में आने की खबर ने फैन्स के बीच चर्चा छेड़ दी है। लेकिन एक बात तो पक्की अगर ये बात सच होती है तो अपूर्वा जैसी वाइल्डकार्ड एंट्री शो के ड्रामा और एंटरटेनमेंट को एक नए लेवल पर ले जा सकती है।