Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अपना हाथ काट लिया...' Harshad Chopra ने लॉक अप में रिवील किया अपना सीक्रेट, एक्टर ने की थी सुसाइड की कोशिश

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    हर्षद चोपड़ा ने 'लॉक अप 2' में खुलासा किया कि अपने पहले ब्रेकअप के बाद उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था और अपनी कलाई काट ली थी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) के 'जजमेंट डे' एपिसोड में एक बेहद निजी बात सामने आई। शनिवार को शो से बाहर होने के खतरे का सामना कर रहे तीन कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra), योगेश रावत और सूफी मोतीवाला थे।

    हर्षद ने सबसे पहले बजर दबाकर अपनी जगह सुरक्षित कर ली, लेकिन शो के नियम के मुताबिक, उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल पलों में से एक के बारे में बताना पड़ा।

    एक्टर ने की थी जान लेने की कोशिश

    हर्षद ने बताया कि उनके पहले ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की थी। घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा,'पहले रिलेशनशिप था, कुछ हुआ था, नाराज थी। फोन कर के मुझे बता दिया गया कि यहां हूं, ये कर रही हूं, किसके साथ हूं।'

    उस इमोशनल मोमेंट को याद करते हुए हर्ष ने कहा- उस समय मैं जो फील कर रहा था नहीं करना चाहता था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, तो मैंने अपना हाथ काट लिया। योगेश ने कहा कि उनकी कलाई पर अभी भी उसका निशान है।

    डॉक्टरों से की मिन्नतें

    एक्टर ने बताया कि उस समय वो मुंबई में नए थे और उनकी उम्र तब 22 या 23 साल रही होगी। ये उनका पहला रिलेशनशिप था और सात से आठ महीने के रिलेशन के बाद ऐसा हुआ। हर्षद ने आगे बताया कि वह किसी तरह खुद ही अस्पताल पहुंचे। हालांकि,उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने शुरू में पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। इसके बाद एक्टर ने उनके बहुत हाथ-पैर जोड़े, बहुत मिन्नतें कीं। एक्टर ने कहा कि उन्हें उसके बाद अक्ल आई और खुद से वादा किया कि अब कभी खुद को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।"

    'लॉक अप' के हालिया एपिसोड में हर्षद अपना राज खोलकर बच गए, जबकि योगेश और सूफी पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा था। रविवार के एपिसोड में पता चलेगा कि 'लॉक अप' से किसे बाहर किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे से खतरनाक कंटेस्टेंट की होगी Lock Upp 2 में एंट्री? वाइल्ड कार्ड बनकर आने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- 'हर को-स्टार संग अफेयर...' Shivangi Joshi पर शिल्पा शिंदे का भद्दा कमेंट, भड़कीं जन्नत जुबैर ने लगाई क्लास