OTT पर आते ही 5 एपिसोड की सीरीज ने डाला डेरा, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
Web Series Trending On OTT: ओटीटी पर आते ही एक ड्रामा सीरीज ने कब्जा जमा लिया है। रिलीज होने के दो दिनों के अंदर इसने नंबर 1 पॉजिशन हासिल कर ली है। ...और पढ़ें
-1773568398027_m.webp)
ओटीटी पर आते ही छाई ये वेब सीरीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हुई एक ड्रामा वेब सीरीज आते ही छा गई है। इस सीरीज ने रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बना ली है। यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
क्या कहानी है इस वेब सीरीज की?
यह एक लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज है, जो दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में रहने वाले तीन UPSC उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत भरी यात्रा, उनकी दोस्ती और संघर्षों की कहानी दिखाती है। यह सीरीज उनके संघर्षों, प्रेम-संबंधों और IAS परीक्षा पास करने के भारी दबाव को बखूबी दर्शाती है। वहीं इसके बाद के सीजन परीक्षा के बाद उनके जीवन के संघर्षों और बदलते हुए आपसी समीकरणों को दिखाते हैं।
-1773568574487.jpg)
यह भी पढ़ें- Aspirants Season 3 Review: UPSC की जंग और दोस्ती की कहानी लेकर लौटा तीसरा सीजन, क्लाइमैक्स ने बटोर लिए फुल नंबर
इस बार इसका तीसरा सीजन आ गया है जिसमें परीक्षा पास करने के बाद अधिकारियों के पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में क्या-क्या चैलेंजेस आते हैं, दिखाया गया है। पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब तीसरा सीजन भी ओटीटी पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
-1773568595541.jpg)
कौन सी सीरीज है ये?
जिस सीरीज के बारे में यहां बताया गया है उसका नाम है- Aspirants (एस्पिरेंट्स)। जो 13 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई है और आते ही इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
खबरें और भी
-1773568609124.jpg)
'Aspirants' एक भारतीय हिंदी-भाषा की 'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे 'The Viral Fever' (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसमें नवीन कस्तूरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।[2] इस सीरीज़ की कहानी तीन दोस्तों- अभिलाष, गुरी और SK के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के राजेंद्र नगर में UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
-1773568619021.jpg)
तीसरे सीजन की क्या है कहानी?
Aspirants Season 3 (2026) में अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया) को रामपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के तौर पर दिखाया गया है, जो UPSC के बाद की जिंदगी की जटिल और पेचीदा सच्चाइयों पर रोशनी डालता है। इसकी कहानी अभिलाष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पेशे और नैतिक चुनौतियों से जूझ रहा है, साथ ही एक एजुकेशनल प्रोजेक्ट को लेकर अपने साथी DM पवन कुमार से उसकी अनबन चल रही है, इन सबके बीच उसे संदीप भैया द्वारा शुरू की गई एक जांच का भी सामना करना पड़ रहा है, जो अब उसके विरोधी बन चुके हैं।
-1773568627635.jpg)
Aspirants में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदूजा और नमीता दुबे ने काम किया है। इसे अरुनाभ कुमार, श्रेयांश पांडे और दीपेश सुमित्रा जगदीश ने बनाया है।
यह भी पढ़ें- Sankalp Review: नाना पाटेकर ने संभाली सीरीज की डोर, कमजोर स्टोरीटेलिंग ने बिगाड़ा 'संकल्प' का खेल