Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थिएटर्स के बाद OTT पर आ धमकीं Ulajh और Auron Mein Kahan Dum Tha, एक ही दिन रोमांस और थ्रिल का लगा तड़का

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 10:48 AM (GMT+05:30)

    पिछले महीने जाह्नवी कपूर की उलझ (Ulajh On OTT) और अजय देवगन स्टारर औरों में कहां दम था (Auorn Mein Kahan Dum Tha On OTT) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर उलझ और औरों में कहां दम था की दस्तक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ओटीटी पर उलझ और औरों में कहां दम था की दस्तक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2 अगस्त को थिएटर्स में आई थीं दोनों फिल्में
    2. अलग-अलग ओटीटी पर फिल्मों ने दी दस्तक
    3. अजय और जाह्नवी की फिल्में हो गई थीं फ्लॉप

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी आजकल दर्शकों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बना हुआ है। जैसे ही फिल्में थिएटर्स से उतरती हैं, लोग इसके ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं। बीते महीने दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। अब दोनों ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है।

    हम बात कर रहे हैं थ्रिल ड्रामा उलझ (Ulajh) और रोमांटिक फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) की। दोनों फिल्में एक ही दिन 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू कुछ खास नहीं चला था। बड़े पर्दे से उतरने के करीब दो महीने बाद उलझ और औरों में कहां दम था ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ गई हैं।

    जाह्नवी कपूर की उलझ

    देवरा (Devara) के क्रेज के बीच जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एक फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 27 सितंबर को जहां सिनेमाघरों में देवरा आई तो वहीं इसी दिन उनकी फिल्म उलझ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी रिलीज हुई। सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी इस थ्रिल ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। फिल्म में गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- The Mystery of Moksha Island OTT: रहस्यमयी आइलैंड का खूनी खेल, आशुतोष राणा की खतरनाक है ये वेब सीरीज

    Ulajh

    इस ओटीटी पर आई औरों में कहां दम था

    उलझ की तरह रोमांटिक फिल्म औरों में कहां दम था भी ओटीटी पर आ चुकी है। जिस तरह दोनों सिनेमाघरों में एक साथ आई हैं, उसी तरह ओटीटी पर भी एक साथ रिलीज हुईं लेकिन अलग प्लेटफॉर्म पर। नीरज पांडेय निर्देशित फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, सई मांजरेकर, शांतनु माहेश्वरी और जिम्मी शेरगिल लीड रोल में थे।

    खबरें और भी

     

    उलझ और औरों में कहां दम था दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थीं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने सिर्फ 8.59 करोड़ का टोटल बिजनेस किया था, जबकि जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ ने 2 हफ्ते में 8.30 करोड़ का कारोबार किया था। 

    यह भी पढ़ें- Sarfira OTT Release: थिएटर्स में सीटें रहीं खाली, अब ओटीटी की बारी, कब और कहां स्ट्रीम होगी 'सरफिरा'?