Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 एपिसोड, धुंध में छिपे कत्ल के राज; पहला सीजन क्यों था खास? मर्डर मिस्ट्री का सीजन 2 करेगा नए चेहरे बेनकाब

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 01:04 PM (IST)

    Netflix पर कुछ सीरीज ऐसी हैं, जिन्हें दर्शक चाहकर भी नहीं भुला सकते हैं। एक ऐसी ही सीरीज साल 2023 में आई, जिसमें पंजाब की सर्द रातों का काला सच सामने ...और पढ़ें

    6 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर ने जीता था सबका दिल

    6 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर ने जीता था सबका दिल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सर्द हवाओं के साथ भले ही इस वक्त देश में कोहरा छाया हो लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से एक अबूझ पहेली का कोहरा छाने वाला है। बड़ी बात ये है कि इस कोहरे को सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत लगने वाली है। हमारी बातों से आप समझ ही गए होंगे कि हम आखिर बात किसकी कर रहे हैं।

    'कोहरा 2' में क्या होगा खास?

    हम नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने वाली कोहरा (Kohrra Season 2) के दूसरे सीजन की बात कर रहे हैं, बीते दिनों ही जिसका ऐलान हुआ है और इसको लेकर चर्चा तेज है पर हर किसी के मन में सवाल है कि कोहरा में ऐसा क्या खास था, जो उसे इतना पसंद किया गया और इसके अगले पार्ट में अब दर्शकों को क्या दिखने वाला है?

    kohra 2

    कोहरा के दूसरे सीजन में बरुण सोबती (Barun Sobti) असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी का रोल फिर से निभा रहे हैं। सीजन 2 में, गरुंडी जगराना को छोड़कर दलेरपुरा पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर हो जाते हैं। मोना सिंह (Mona Singh), धनवंत कौर के रोल में कास्ट में शामिल हुई हैं, जो गरुंडी की सीनियर ऑफिसर हैं। जी हां, इस बार दूसरे सीजन में मोना सिंह की एंट्री हुई है। सख्त और बिना समझौता करने वाली, वह इन्वेस्टिगेटिव टीम में एक नई जान डालती हैं।

    यह भी पढ़ें- 1 घंटे 35 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर Bone Lake अब Netflix पर, क्लाइमैक्स उड़ाता है होश!

    उनकी अलग-अलग पर्सनैलिटी, गरुंडी का शांत स्वभाव और कौर की दबंग लीडरशिप, एक दिलचस्प पार्टनरशिप के लिए माहौल बनाती है। हालांकि सबके मन में सवाल है कि क्या इस बार बलबीर सिंह (सुविंदर विक्की) को सीरीज में जगह मिली है या नहीं ये जल्द ही रिलीज के साथ साफ होगा।

    खबरें और भी

    'कोहरा सीजन 1' में क्या था खास?

    पंजाब खेलों में हर तरफ फैला वो घना कोहरा जहां खून के दाग और कत्ल के कई राज दफ्न थे। रिश्तों की सांसों पर पहरा लगाने वाली नफरत, साजिशों के तार और दो पुलिसवालों की उलझती जिंदगी, कोहरा एक मर्डर मिस्ट्री वाली कहानी नहीं बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली भी कहानी थी।

    kohraa

    कहानी की शुरूआत पंजाब के एक गांव से होती है, जहां पर शादी से पहले एक एनआरआई लड़के पॉल ढिल्लों (विशाल हांडा) का कत्ल हो जाता है और खेतों में उसकी लाश मिलती है। इसके बाद उसका दोस्त लियाम (इवानटी नोवाक) भी गायब हो जाता है। पुलिस को जैसे ही पता चलता है वो इस केस की तहकीकात में जुट जाती है। इस केस की जांच की जिम्मेदारी दो पुलिस अफसर, बलबीर सिंह (सुविंदर विक्की) और अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) को दी जाती है।

    kohra 11

    हालांकि इन ऑफिसर्स की जिंदगी में पहले से ही परेशानियां हैं। बलबीर अपनी बेटी के साथ खराब रिश्तों और अपने अतीत के चलते परेशान रहता है तो वहीं गरुंडी अपनी चाची के साथ अवैध रिश्तों के तनाव में फंसा हुआ रहता है। जांच आगे बढ़ती है और फिर सच सामने आता है कि, पॉल का कत्ल किसी बाहरी ने नहीं बल्कि अपनों ने ही किया है। ढिल्लों परिवार पर फिर बिजली गिरती है और अपनों का ही चेहरा बेनकाब होता है।

    kohrra w

    पंजाब के घरों में पितृसत्ता, नशा और बाहर जाने की जिद नजर आती है, जो यह बताती है इन उम्मीदों और सपनों को पूरा करने के लिए यहां लोग किसी भी हद को पार कर जाते हैं। इसी उलझन में पूरी सीरीज की कहानी को बुना गया है।

    'कोहरा 2' (Kohrra 2 Release Date)में इस बार पंजाब की धुंध में एक और हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री छिपी है, जो पावर, पॉलिटिक्स और पारिवारिक नफरत के इर्द-गिर्द बुनी गई है। क्या बलबीर और गरुंडी की जोड़ी फिर से साथ आएगी या इस बार कोई नई कहानी पंजाब की धुंध से निकलकर सामने आएगी। इस सबका खुलासा 11 फरवरी को होगा जब कोहरा 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Kohrra 2 OTT Release: 'कोहरे' से निकलेगा छुपा हुआ सच, कब और कहां रिलीज दस्तक देगी बरुण सोबती की Crime Thriller