Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 घंटे 35 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर Bone Lake अब Netflix पर, क्लाइमैक्स उड़ाता है होश!

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 08:28 AM (IST)

    Bone Lake OTT Release: सिनेमाघरों के बाद बोन लेक मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। यह फिल्म पिछले साल अक्टूबर के महीने में बड़े पर्दे पर ...और पढ़ें

    ओटीटी पर रिलीज हुई बोन लेक मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर रिलीज हुई बोन लेक मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स हमेशा से ही सस्पेंस, मिस्ट्री और इंटेंस से भरे होते हैं। कुछ फिल्मों में सस्पेंस इतना जबरदस्त होता है कि दर्शक अपनी नजरें स्क्रीन से हटा ही नहीं पाते हैं। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी बोन लेक (Bone Lake) भी उन्हीं साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स में से एक है।

    मर्सिडीज ब्राइस मॉर्गन के निर्देशन में बनी अमेरिकन एरोटिक थ्रिलर बोन लेक में मैडी हैसन, एलेक्स रो, एंड्रा नेचिता और मार्को पिगोसी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी जोशुआ फ्रीडलैंडर ने लिखी है। यह 1 घंटे 35 मिनट की फिल्म साइकोलॉजी, मिस्ट्री और क्राइम से भरी हुई है।

    क्या है बोन लेक की कहानी?

    बोन लेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से पहले 3 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दो साल पहले यानी 2024 में फैंटास्टिक फेस्ट में फिल्म का प्रीमियर भी हुआ था। फिल्म की कहानी एक कपल की है जो वेकेशन के लिए एक लेकसाइड कंट्री हाउस में जाते हैं, जहां उन्हें एक और कपल मिलता है।

    Bone lake movie

    यूं तो उन्होंने सिर्फ खुद के लिए हाउस बुक किया था, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह डबल बुक है। दोनों दूसरे कपल के साथ हाउस शेयर करने के लिए राजी हो जाते हैं। मगर उन्हें नहीं पता कि उनका ये फैसला कितना खौफनाक होने वाला है। फिल्म की आगे की कहानी खूनी खेल और रहस्यों से भर जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jio Hotstar की नंबर वन मूवी, 1 घंटे 50 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर में कदम-कदम पर डर और सस्पेंस

    बोन लेक किस ओटीटी पर है?

    यह फिल्म सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी। अब तीन महीने के इंतजार के बाद आखिरकार इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर की ओटीटी पर एंट्री हो गई है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Bone Lake On Netflix) पर देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज