Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio Hotstar की नंबर वन मूवी, 1 घंटे 50 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर में कदम-कदम पर डर और सस्पेंस

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 09:49 AM (IST)

    अगर आप हॉरर और मिस्ट्री थ्रिलर्स के शौकीन हैं तो आपको OTT पर मौजूद एक फिल्म को जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म जब से ओटीटी पर आई है, तभी से छाई हुई है। 1 घ ...और पढ़ें

    ओटीटी पर छा गई है 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ओटीटी पर छा गई है 1 घंटे 50 मिनट की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही पिट जाएं, लेकिन जब ओवर द टॉप यानी ओटीटी पर आती हैं तो छा जाती हैं। एक ऐसी ही फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 7 महीने बाद ओटीटी पर आई और आते ही इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली, वो भी नंबर 1 स्थान पर। 

    यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा तरह पिट गई। अच्छी रेटिंग और तारीफों के बावजूद फिल्म की कमाई तो ज्यादा नहीं हुई। मगर जब से यह फिल्म ओटीटी पर आई है, तभी से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी सस्पेंस, मिस्ट्री और हॉरर से भरी हुई। स्टार कास्ट भी दमदार हैं। अगर आपको मिस्ट्री थ्रिलर पसंद हैं तो आप यह फिल्म ओटीटी पर देख सकते हैं।

    जियो हॉटस्टार पर मौजूद है फिल्म

    1 घंटे 50 मिनट की ये हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर मौजूद है। फिल्म की कहानी एक लेखिका की है जो अपने भाई की रहस्यमयी मौत और धोखेबाज आध्यात्मिक प्रथाओं का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है।

    qwd

    जैसे-जैसे वह सच के करीब जाती है, उसके सामने ऐसे राज खुलते हैं जो उसके होश उड़ा देते हैं। उसे ऐसी अलौकिक घटनाओं का सामना करना पड़ता है जो उसकी तार्किक सोच को चुनौती देती हैं। फिल्म के कुछ सीन्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज

    बढ़िया रेटिंग, स्टार कास्ट दमदार

    इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू मिला था। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.1 है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन रामपाल, परेश रावल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं।

    Sonakshi Sinha

    बॉक्स ऑफिस पर क्यों फेल हुई मूवी?

    यह शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) है जो 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, सैयारा से क्लैश और बज के चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। हालांकि, 6 महीने बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आई है और तभी से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- OTT पर आ रही 2 घंटे 1 मिनट की रूह कंपाने वाली हॉरर मूवी, सस्पेंस ऐसा कि हिल जाएंगे दिमाग के पेंच!