Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर आ रही 2 घंटे 1 मिनट की रूह कंपाने वाली हॉरर मूवी, सस्पेंस ऐसा कि हिल जाएंगे दिमाग के पेंच!

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:03 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही नई हॉरर मूवी आने वाली है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। फिल्म का सस्पेंस, थ्रिल और क्लाइमेक्स इतना जबरदस्त है कि आप आखिर ...और पढ़ें

    हॉरर फिल्म ओटीटी पर मचाने आ रही तहलका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हॉरर फिल्म ओटीटी पर मचाने आ रही तहलका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ओटीटी पर रिलीज होने वाली है हॉरर मूवी

    2. बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी ये हॉरर मूवी

    3. मूवी को IMDB ने भी दी थी तगड़ी रेटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इस वक्त रोमांटिक फिल्मों की बहार आई हुई है। अगर आप रोमांटिक मूवीज या फिर कॉमेडी ड्रामा से हटकर कोई बढ़िया सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर से भरी मूवीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जल्द ही एक टॉप रेटेड मूवी रिलीज होने वाली है जिसे सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया था।

    यह हॉरर मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी और किरदार इतने दमदार हैं कि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। इसे आईएमडीबी से भी बढ़िया रिव्यू मिली है।

    बॉक्स ऑफिस पर हिट थी फिल्म 

    फिल्म का नाम डिएस इराए (Dies Irae) है जो पिछले महीने यानी 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक मलयालम हॉरर थ्रिलर है जिसे राहुल सदाशिवन ने निर्देशित किया है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है।

    few

    फिल्म ने बजट के डबल कमाई की थी। कथित तौर पर डिएस इराए को बनाने में 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन एक महीने के अंदर इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 41.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दुनियाभर में कलेक्शन 82 करोड़ रुपये के आसपास था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- The Pet Detective OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर लगेगा कॉमेडी-एक्शन का तड़का, कब और कहां देखें फिल्म?

    क्या है डिएस इराए की कहानी?

    डिएस इराए फिल्म की कहानी प्रणव मोहनलाल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक आलीशान घर में अकेला रहता है और एक दिन उसे पता चलता है कि उसकी क्लासमेट कानी ने सुसाइड कर लिया है। जब वह उसके परिवार से मिलने जाता है तो याद के तौर पर लाल हेयर क्लिप ले जाता है और उसके बाद उसके साथ अजीबोंगरीब चीजें होने लगती हैं। उसके महसूस होता है कि उसके घर में कोई भूत है और यह भूत कानी का है। हालांकि, बाद में उसे जिस सच्चाई का पता चलता है, वो उसका दिमाग हिला देता है। 

    किस ओटीटी पर आ रही है डिएस इराए मूवी?

    इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म को IMDb की तरफ से 7.3 रेटिंग मिली है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। हाल ही में मेकर्स ने रिवील किया है कि यह 5 दिसंबर से जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ रही है।

    यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर आते ही छा गई 7.3 रेटिंग वाली ये धांसू फिल्म, क्लाइमेक्स उड़ा देगा आपके होश!