विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IMDb पर 9.7 रेटिंग वाली इस फिल्म ने हिला डाला लोगों का दिमाग, इतिहास पढ़ने के हैं शौकीन तो जरूर देखें फिल्म

Published: Thu, 26 Jun 2025 02:40 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 03:30 PM (IST)

ऐतिहासिक फिल्में निर्देशकों की पहली पसंद होती है। आप छावा की बात करें या फिर संजय लीला भंसाली फिल्म 'पद्मावत' ...और पढ़ें

फिजिक्स टीचर की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म/ फोटो- Youtube

फिजिक्स टीचर की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. इतिहास की किताबों में हैं कई गलतियां

  2. फिजिक्स के टीचर की ये सच्ची कहानी घुमा देगी दिमाग

  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने लोगों को ये चुनने का अवसर दिया है कि वह अपनी पसंद की फिल्में देख सकें। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और जियो हॉटस्टार तक पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग न सिर्फ उसकी चर्चा करते हैं, बल्कि अपने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को भी ये सुझाव देते हैं कि उन्हें वह फिल्में जरूर देखनी चाहिए। 

आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे लेकर IMBb भी कन्फ्यूज हो गया है कि वह नंबर कांटे तो कहां से। एक टीचर की जिंदगी पर आधारित ये मूवी सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसे देखने के बाद इतिहास को लेकर आपके मन में कई सवाल उठेंगे। तो चलिए बिना देरी किए देखते हैं ये फिल्म कौन सी है, फिल्म की कहानी क्या है और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये आएगी नीचे डिटेल्स में पढ़ें: 

क्या है इतिहास से जुड़ी ये अनोखी कहानी? 

आम तौर पर स्कूल में लोगों का फेवरेट सब्जेक्ट इतिहास होता है, क्योंकि उसमें हमें कई ऐसी बातों की नॉलेज मिलती है, जिनसे हम अभी तक अवगत नहीं हो पाए हैं। हालांकि, इस फिल्म की कहानी चंडीगढ़ में पढ़ाने वाले एक टीचर की है, जो इंडियन स्कूल पढ़ाए जाने वाले इतिहास को चुनौती देता है।

यह भी पढ़ें: Friday Releases: शुक्रवार को होगा महा मनोरंजन का वार, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये नई-मूवीज

एक दिन जब वह बेटी की इतिहास की किताब उठाता है, तो उसे एहसास होता है कि इसमें बहुत कुछ ऐसा है जो स्कूलों में गलत पढ़ाया जा रहा है। इतिहास की कहानियों का सच्च उजागर करने के लिए भारद्वाज राइट टू इन्फॉर्मेशन एक्ट (RTI) का इस्तेमाल करता है।

his story of itihas

इतिहास में मौजूद चीजों को सही करने के लिए उसे सिस्टम के खिलाफ किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इस पर फिल्म 'हिज स्टोरी ऑफ इतिहास' की पूरी कहानी मौजूद है। ये नामित भारद्वाज की सच्ची कहानी है और नीरज अत्री की बुक 'ब्रेनवॉश रिपब्लिक' पर बेस्ड है। जो आपके इतिहास को पढ़ने और देखने के नजरिये में जरूर बदलाव करेगी। 

किस OTT प्लेटफॉर्म पर आप देख सकते हैं ये फिल्म? 

ये एक हिंदी लैंग्वेज ड्रामा फिल्म है, जो साल 2025 में मई के महीने में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेता सुबोध भावे ने नामित भारद्वाज की भूमिका निभाई है। योगेंद्र टिक्कू और अंकुल विकल जैसे सितारों ने भी फिल्म में शानदार काम किया है। 

his story of

इस फिल्म को इतना अधिक पसंद किया गया कि आईएमडीबी को भी इसे 10 में से 9.7 की रेटिंग देनी ही पड़ी। फिल्म का थिएटर में रिस्पांस काफी अच्छे रहे हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी राइट्स जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के पास हैं, जहां ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल-तेलुगु और मलयालम की ऑडियंस भी जल्द ही देख सकेगी। 

यह भी पढ़ें: Raid 2 On OTT: अजय देवगन की रेड 2 रिलीज के साथ Netflix से हुई बहुत बड़ी गलती, नाराज हो सकते हैं भारतीय फैंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।