Babita Singh Reporting का धांसू ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री में उलझे बरुण-निमिषा; इस दिन OTT पर होगी स्ट्रीम
बरुण सोबती और निमिषा सयाजन स्टारर बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है।

बबीता सिंह रिपोर्टिंग का ट्रेलर रिलीज
HighLights
बबीता सिंह रिपोर्टिंग का ट्रेलर रिलीज
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
मर्डर मिस्ट्री में नजर आएंगी बरुण सोबती
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
इस रोमांचक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने और लेखन अमिता व्यास ने किया है। फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं और फिल्म में निमिषा सयाजन , बरुण सोबती (Barun Sobti) और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी बबीता सिंह रिपोर्टिंग?
बबीता सिंह रिपोर्टिंग का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में (अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ) सिर्फ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Babita Singh Reporting) की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। वह एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है।
बचपन के एक दोस्त की हत्या से बेबी पूरी तरह टूट जाती हैं। इसके बाद वह सच्चाई का पता लगाने निकल पड़ती हैं और इस सफर में उन्हें खुद को समझने का एक अनोखा मौका मिलता है। हत्या की जांच की पृष्ठभूमि पर बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म वास्तविकता, बहुआयामी किरदारों और जटिल पारिवारिक रिश्तों को सामने लाती है। यह एक ऐसी महिला की भावनात्मक और सच्ची कहानी है, जो अपनी जिंदगी को बदलने वाले फैसलों का सामना करती है।
बबीता सिंह रिपोर्टिंग में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं। अगस्त के आखिरी हफ्ते में यह फिल्म Prime Video पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Operation Safed Sagar में ये एक्टर बना 'नवाज शरीफ'? 2000 के दशक के दिग्गज कॉमेडियन ने दी कई कल्ट फिल्में
