विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉरर फिल्म 'Maa' देखने के लिए हैं बेताब, उससे पहले OTT पर निपटा डालिए Kajol की ये मूवीज

Published: Wed, 04 Jun 2025 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jun 2025 09:08 AM (IST)

काजोल अपनी किसी भी फिल्म के रोल को बखूबी निभाना जानती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग थ्रिलर-हॉरर को लेकर ...और पढ़ें

काजोल की फिल्म मूवी का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)
काजोल की फिल्म मूवी का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. मां में रक्षक बनी नजर आईं काजोल
  2. कब रिलीज होगी काजोल की फिल्म मां
  3. एक्ट्रेस की एक से एक दमदार फिल्में

 एंटरटेनमेंट डेस्क ,नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही काजोल की अपकमिंग हॉरर फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म होगी जिसमें एक्ट्रेस एक प्रोटेक्टिव मां के किरदार में नजर आएंगी जो भूत बाधा से अपने बच्चे की रक्षा करती है। बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और अब मूवी के वेट कर रहे हैं। ट्रेलर में काजोल एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं जो अपनी बेटी को राक्षसों से बचाने के लिए बाहर निकलती है।

फैंस ने जाहिर की मूवी के लिए एक्साइटमेंट

यह फिल्म अजय देवगन की मूवी शैतान यूनिवर्स का एक हिस्सा है, जिसमें अजय देवगन अपनी बेटी को आर माधवन से बचा रहे थे। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए काजोल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "रक्षक। भक्त। मां। विध्वंसक। #MaTrailerOutNow ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस ने इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “भूल भुलैया से बेहतर।” “मुझे फिल्मों में काजोल की एक्टिंग पर भरोसा है। एक अन्य ने कहा- मुझे पता है कि यह फिल्म भी सबसे अच्छी है।” एक और ने टिप्पणी की, “काजोल से हॉरर फिल्म की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। हैरान हूं।”

यह भी पढ़ें: Horror Movies: हिंदी सिनेमा में बदलता हॉरर फिल्मों का दौर, ट्रेंड फॉलो करते-करते कहां आ गए हम?

फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। ये तो हुई काजोल की फिल्म मां की बात जोकि आने वाले समय में रिलीज होगी। आज हम आपको काजोल की कुछ और फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनक प्लॉट भी कुछ-कुछ ऐसा ही था और जब वो रिलीज हुईं तो कमाल कर दिया।

दुश्मन (Dushman)

दुश्मन 1998 में रिलीज हुई थी। इसमें काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा ने अभिनय किया है। यह फिल्म तनुजा चन्द्रा द्वारा निर्देशित एवं मुकेश भट्ट और पूजा भट्ट द्वारा निर्मित है। ये फिल्म इसके खूंखार विलेन की वजह से हिट हुई थी। फिल्म अपनी हॉरर थ्रिलर की वजह से बहुत वायरल हुई थी।

दो पत्ती (Do Patti)

काजोल की दो पत्ती पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी।'दो पत्ती' को शशांक चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में काजोल ने एक पुलिस वाली की भूमिका निभाई थी जो एक केस की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। फिल्म की कहानी में भरपूर सस्पेंस और थ्रिल है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

देवी (Devi)

काजोल ने साल 2020 की फिल्म 'देवी'में एक शानदार रोल निभाया था। ये एक शॉर्ट फिल्म है जिसमें कई बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी सोशल मुद्दे पर आधिरत है। काजोल फिल्म में ज्योति के रोल में नजर आती हैं अपने पति से झगड़ा करकर बचकर आई है।

गुप्त

काजोल की फिल्म गुप्त साल 1997 में आई थी। ये एक सस्पेस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री थी जोकि अंत तक आपको उलझाकर रखती है। इसका निर्देशन राजीव राय ने किया और बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और काजोल इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा परेश रावल, ओम पुरी और राज बब्बर सहायक भूमिका में नजर आए।

यह भी पढ़ें: Maa Trailer Out: बेटी के लिए रक्षक बनीं काजोल, ‘मां’ का खौफनाक ट्रेलर देख कांप जाएगी रूह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।