Panchayat Season 5 के टक्कर की हैं गांव-खेड़े की कहानी दिखाती ये 5 सीरीज, OTT पर किया लंबा राज, करोड़ों मे व्यूज
पंचायत के सीजन 5 की अपडेट सामने आने के बाद फैंस बेसब्र हो गए हैं। हालांकि, हम आपको उन सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गांव-खेड़े की कहानी ने ...और पढ़ें

पंचायत 5 से पहले देखिए गांव की कहानी दर्शाती 5 सीरीज/ फोटो- Imdb

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत 5' (Panchayat Season 5) का नया अपडेट आते ही फैंस की बेताबी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'फुलेरा गांव' में इस बार कौन सी उथल-पुथल मचेगी, इसका राज तो अक्टूबर 2026 में खुलेगा, लेकिन उससे पहले हम आपको उन सुपरहिट सीरीज के बारे में बता रहे हैं, 'पंचायत' को टक्कर देती गांव की खूबसूरत कहानियों को पर्दे पर उतारा गया।
यह दर्शकों को कितनी पसंद आई, इसका अंदाजा आप इन्हें रिलीज के समय में मिले मिलियन व्यूज से लगा सकते हैं। देखें 5 ऐसी वेब सीरीज, जिनमें दिखाई गई कहानियों ने छुआ लोगों का दिल।
महारानी (Maharani)
हुमा कुरैशी की दमदार वेब सीरीज 'महारानी' के अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं, जिनमें 1990 के दशक में होने वाली बिहार की राजनीति को बड़ी ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। इसमें 'मरना' नाम के एक काल्पनिक गांव में रहने वाला भीमा भारती कैसे एक जानलेवा हमले के बाद अपनी अनपढ़ बीवी 'रानी भारती' को सीएम की कुर्सी पर बिठाता है।
इस सीरीज में बिहार के गांव में राजनीति और सत्ता के संघर्ष को बहुत ही दमदार तरीके से निर्देशक ने उतारा है। महारानी के सभी सीजन्स को मिलाकर अभी तक 30 मिलियन (3 करोड़) के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। यह सोनी लिव (SonyLiv) पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT Release: दूल्हा बनेंगे 'सचिव जी', उप प्रधान के लिए होगा दंगल, कब आएगा पंचायत का सीजन 5?

गुल्लक (Gullak)
टीवीएफ 'पंचायत' के अलावा एक और ऐसी कहानी दर्शकों के सामने लेकर आया है, जो उनको बेहद पसंद आई। सीरीज का टाइटल है 'गुल्लक'। सीरीज में मेकर्स ने उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर में रहने वाले मिडिल क्लास 'मिश्रा परिवार' की मुश्किलों को बड़ी ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है। हालांकि, इसकी शूटिंग भोपाल के कुछ इलाकों में की गई है।
खबरें और भी
'गुल्लक' के अभी तक पांच सीजन आ चुके हैं। इसके सभी पांचों सीजन को जोड़ा जाए तो इसे अभी तक 35 मिलियन (3.5 करोड़) व्यूज मिल चुके हैं। यह सोनी लिव (SonyLiv) पर आप देख सकते हैं।

रंगबाज: डर की राजनीति (Rangbaaz: Darr Ki Rajneet)
रंगबाज: डर की राजनीति की कहानी 90 के दशक की बिहार की राजनीति और अपराध पर बेस्ड है, जिसमें विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मुख्य रूप यह बिहार के 'सिवान' जिले पर बेस्ड है, जिसे सेंसरशिप के कारणों की वजह से नाम बदलकर 'धीमाँ' किया गया है।
सीरीज में कॉलेज की राजनीति, हॉस्टल और गांव में बैठकर समानांतर सरकार चलाने के दृश्यों को बखूबी से पर्दे पर उतारा गया है। इसके अभी तक तीन सीजन आए हैं, जिन्हें अनुमानित 2.5 करोड़( 25 मिलियन) के आसपास व्यूज मिले। ये सीरीज आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

मिट्टी- एक नई पहचान (Mitti - Ek Nayi Pehchaan)
मिट्टी एक नई पहचान वेब सीरीज साल 2025 में जुलाई में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी 'डोला छपरा' नाम के एक गांव की है, जो एक काल्पनिक गांव है। कहानी राघव शर्मा की है, जो मुंबई में एक विज्ञापन कंपनी में काम करता है, लेकिन दादा के निधन के बाद अपने गांव लौटता है।
वह गांव में रहकर ही उनकी खेती-बाड़ी करने का निर्णय लेता है। सीरीज ग्रामीण जीवन के सामाजिक मुद्दों और खेती-किसानी की कहानी दिखाती है। इसे अमेजन एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर रिलीज किया गया था, जिसे 8.1 की रेटिंग मिली थी।

जामताड़ा - सबका नंबर आएगा (jamtara: sabka number ayega)
मोनिका पवार, स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ये वेब सीरीज झारखंड के एक छोटे से गांव 'जामताड़ा' में होने वाली साइबर क्राइम की सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है। इसका पहला 10 जनवरी 2020 में नेटफ्लिक्स (Netflix)पर आया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था। दूसरा सीजन 23 सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था, जिसमें बड़े स्तर पर राजनीति दिखाई गई थी। पहले सीजन को 84 लाख से अधिक लोगों ने देखा था।