7 एपिसोड वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, OTT पर हिट हुई ये 'बड़ी हीरोइन'
जब शहर की गंदगी और इंसान का दिमागी फितूर एक साथ मिलते हैं, तो पैदा होता है वो सस्पेंस जो आपको सांस लेने का मौका नहीं देता। 7 एपिसोड की ये नई साइकोलॉजि ...और पढ़ें

OTT ने चमकाई हीरोइन की किस्मत, सीरीज बनी नंबर 1

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इन दिनों कई नई फिल्मों और सीरीज का अंबार लगा हुआ है। इसी बीच में हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी सीरीज आई, जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। इस सीरीज ने Amazon Prime Video पर दस्तक दी है और आते ही फिल्म ने दिल जीत लिया है।
ग्लोबली 'दलदल' ने जीता दर्शकों का दिल
प्राइम वीडियो पर आई 'दलदल' (Daldal) ने ये साबित किया है कि, अगर कहानी अच्छी हो तो दर्शक अपने आप खिंचे चले आते हैं। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में भूमि पेडनेकर नजर आईं। बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद, भूमि ने अमेज़न प्राइम (Amazon Prime Video) की टॉप-ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ साबित की है।
यह भी पढ़ें- सच्ची घटना पर आधारित है भूमि पेडनेकर की सीरीज 'Daldal'? 6 साल पहले आई किताब से है संबंध

यह सीरीज़ अमेरिका, यूके, यूएई समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है और दुनियाभर में सराही जा रही है। इसकी सफलता से फिलहाल भूमि बेहद खुश हैं।
क्या है दलदल की कहानी?
7 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में एक-एक करके के मर्दों को अजीबोगरीब तरीके से मौत की घाट उतार रहा है। दलदल (Daldal On Amazon Prime Video) मुंबई की नई-नई बनी DCP रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) के संघर्षों को दिखाती है, जो क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और अपने अतीत के पछतावे के बीच फंसी हुई है।

रीटा एक ऐसी जांच शुरू करती है जो उसे एक बेरहम सीरियल किलर के सामने ले आती है, जबकि वह मीडिया ट्रायल से भी जूझ रही होती है। उधर खूनी इतना शातिर है, कि प्रशासन को हर बार चकमा दे देता है। सीरीज की कहानी में आपको कई बार ऐसा लगेगा कि वह फीमेल ऑफिसर ही सूबे में होने वाली इन हत्याओं की जिम्मेदार है, लेकिन अंत में कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जो आपको शॉक कर देगा।
खबरें और भी
भूमि के काम की हो रही तारीफ
भूमि पेडनेकर कभी भी फिक्स्ड फॉर्मूले पर चलने वाली एक्ट्रेस नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर, अलग और दमदार कहानियों को चुनती हैं। अपनी पहली फिल्म से ही भूमि ने दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पति पत्नी और वो, बधाई दो, थैंक यू फॉर कमिंग, शुभ मंगल सावधान, बाला, भीड़, भक्षक, सांड की आंख जैसी फिल्मों के ज़रिए समाज से जुड़े मुद्दों पर बात करने की हिम्मत दिखाई है।
-1769769286538-1770370275496.png)
अब उनकी ग्लोबल ओटीटी हिट सीरीज़ दलदल भी इसी कड़ी का हिस्सा है। भूमि की फिल्मों और शोज़ में दिखावा कम और कंटेंट ज़्यादा होता है।
यही वजह है कि दर्शक उनकी कहानियों से जुड़ते हैं और बार-बार उन्हें देखना चाहते हैं। दलदल के ओटीटी हिट बनने के साथ भूमि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो हर किरदार बखूबी निभा सकती हैं।
दलदल फिलहाल Amazon Prime Video पर नंबर 1 बनी हुई है और हर तरफ छाई हुई है। इस सीरीज को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Daldal में एक्टिंग से महफिल लूटने वाली समारा तिजोरी, पिता हैं पॉपुलर एक्टर, हॉटनेस में देती हैं सबको मात