2 घंटे 39 मिनट की फिल्म Netflix पर बनी टॉप ट्रेंडिंग, IMDb से भी मिली है बेहतरीन रेटिंग
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूदा समय में 2 घंटे 39 मिनट की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। ...और पढ़ें
-1778053647279_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा रही है ये नई फिल्म
ओटीटी पर इस साउथ फिल्म ने किया कमाल
टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई 2 घंटे 39 मिनट की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक थ्रिलर रिलीज किया जाता है। हिंदी सिनेमा, साउथ सिनेमा, के ड्रामा और हॉलीवुड तमाम फिल्म इंडस्ट्री के कंटेंट आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखने को मिलेंगे।
हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 2 घंटे 39 मिनट की एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना ली है। आइए जानते हैं यहां कौन सी फिल्म के बारे में बात की जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर इस मूवी काटा गदर
हर वीकेंड से पहले नेटफ्लिक्स पर एक न एक नई फिल्म या वेब सीरीज स्ट्रीम किया जाता है। बीते हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और नेटफ्लिक्स पर कई शानदार थ्रिलर ने एंट्री मारी। इनमें से एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने अपनी छाप छोड़ दी है। यहां बात तेलुगु सिनेमा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बाइकर (Biker) की जा रही है।
यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी Daadi Ki Shaadi, कॉमेडी ड्रामा से रणबीर की बहन कर रही डेब्यू

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता शर्वानंद स्टारर बाइकर ने अपनी शानदार कहानी की छाप सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर भी छोड़ दी है और ऑडियंस धड़ल्ले से इस मूवी को वॉच कर रहे हैं, जिसके चलते बाइकर मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स की टॉप-5 मूवीज की लिस्ट में एंट्री मार चुकी है।
खबरें और भी

फिलहाल ये फिल्म तीसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ओटीटी पर आते ही इस मूवी को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया है। मालूम हो कि फिल्म बाइकर को सिनेमाघरों में भी दर्शकों की तरफ से बेशुमार प्यार मिला और कमर्शियल तौर भी ये मूवी सफल रही थी। आ
आईएमडीबी से मिली अच्छी रेटिंग
किसी भी फिल्म की पॉपुलैरिटी और शानदार कंटेंट का अंदाजा आप उसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आईएमडीबी की तरफ से तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा बाइकर को 6.6/10 की बढ़िया रेटिंग मिली है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आप इसे तेगुलु, तमिल, कन्नड़ और मलायलम भाषा के अलावा हिंदी में भी देख सकते हैं।