Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: सिल्वर स्क्रीन नहीं, OTT पर डेब्यू कर इन बॉलीवुड सितारों ने किया धमाका, करीना से Shahid तक शामिल

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 07:13 PM (GMT+05:30)

    Year Ender 2023 बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू चलाने वाले कई सितारों ने साल 2023 में ओटीटी की ओर रुख किया और धांसू अवतार में एंट्री मारी। किसी ने वे ...और पढ़ें

    साल 2023 में इन बॉलीवुड सितारों ने ओटीटी पर रखा कदम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    साल 2023 में इन बॉलीवुड सितारों ने ओटीटी पर रखा कदम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2023 में हिट एक्टर्स ने किया ओटीटी पर डेब्यू
    2. वेब सीरीज और फिल्मों से ओटीटी पर छाए रहे बॉलीवुड सितारे
    3. ओटीटी पर डेब्यू करने वालों की लिस्ट में बड़े-बड़े सितारे शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: इस वक्त ओटीटी का क्रेज दुनियाभर में देखा जा रहा है। थिएटर्स की बजाय लोगों ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सिल्वर स्क्रीन के बाद ओटीटी की ओर रुख करने का फैसला किया। साल 2023 में बी-टाउन के कई बड़े सितारों ने ओटीटी पर डेब्यू करके अपना दबदबा बनाया। देखिए उन सितारों की लिस्ट।

    काजोल (Kajol)

    90 दशक की सफल अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहीं काजोल को बड़े पर्दे पर आखिरी बार सलाम वेंकी में देखा गया था। सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने के बाद काजोल ने 2023 में ओटीटी पर कदम रखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    2023 में काजोल की दो वेब सीरीज रिलीज हुईं। नेटफ्लिक्स पर काजोल ने लस्ट स्टोरीज 2 में काम किया और डिज्नी प्लस हॉटस्टार में आई द ट्रायल में काजोल वकील बनकर छाईं।

    शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi)

    शाहिद कपूर ने थिएटर्स के बाद ओटीटी पर वेब सीरीज फर्जी (Farzi) के साथ डेब्यू किया। राज और डीके निर्देशित यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक है। इसी से साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने भी ओटीटी पर डेब्यू किया है। वह जवान के बाद बड़े पर्दे पर मैरी क्रिसमस से तहलका मचाते दिखाई देंगे। 

    खबरें और भी

    Farzi

    यह भी पढ़ें- Farzi 2: फिर नकली नोटों की तस्करी करने आ रहे हैं शाहिद कपूर, फर्जी सीजन 2 का किया एलान

    करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

    बी-टाउन की क्वीन करीना कपूर खान का भी फाइनली ओटीटी पर खाता खुल गया है। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप के बाद जहां लोग करीना के थिएटर में वापसी का इंतजार कर रहे थे, वहीं एक्ट्रेस ने ओटीटी पर कदम रखकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। सुजॉय घोष निर्देशित जाने जां (Jaane Jaan) 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसमें अभिनेत्री ने अपने परफॉर्मेंस से आग लगा दी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनिल कपूर (Anil Kapoor)

    आशिकी 2 फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखकर तहलका मचा दिया। उनकी वेब सीरीज द नाइट मैनेजर (The Night Manager) के दोनों सीजन को खूब वाहवाही मिली। सीरीज की कहानी हो या फिर आदित्य की चार्मिंग पर्सनैलिटी, दोनों ने ही फैंस को क्रेजी कर दिया है।

    The Night Manager

    सिर्फ आदित्य ही नहीं, अनिल कपूर ने भी इसी सीरीज के साथ ओटीटी पर कदम रखा। 90 दशक के सुपरस्टार ने सीरीज में विलेन की भूमिका निभाकर गर्दा उड़ा दिया। 

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

    दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने तनय सतम निर्देशित थ्रिलर सीरीज दहाड़ (Dahaad) से ओटीटी पर डेब्यू किया। पुलिस के किरदार में सोनाक्षी छा गईं। पिछले कुछ सालों से सोनाक्षी सिन्हा का बड़े पर्दे पर चार्म थोड़ा फीका पड़ा था, लेकिन दहाड़ से एक्ट्रेस ने ओटीटी पर अपना एक अलग दबदबा बनाया। 

    Sonakshi Sinha

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने 'ब्वॉयफ्रेंड' Zaheer Iqbal को बताया 'साइको', Cute वीडियो शेयर कर विश किया बर्थडे