विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Netflix पर हिंदी फिल्मों का दबदबा, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 महीने में पार कर डाला सौ करोड़ व्यूज का जादुई आंकड़ा

Published: Fri, 24 May 2024 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 07:18 PM (IST)

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर हिंदी फिल्मों की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ फिल्में ऐसी होती ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर छाईं ये फिल्में (Photo Credit-X)
नेटफ्लिक्स पर छाईं ये फिल्में (Photo Credit-X)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर इन हिंदी मूवीज ने किया कमाल
  2. करीना कपूर की फिल्म का दबदबा कायम
  3. व्यूज के मामले में बना डाला रिकॉर्ड

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन हैं। जितना अधिक क्रेज सिनेमाघरों में फिल्में देखना होता है, ठीक उसी तरह ओटीटी भी फैंस को मूवीज रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। खासतौर नेटफ्लिक्स वो ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती हैं। 

फिर चाहें वो नेटफ्लिक्स की खुद की पेशकश को या फिर थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर मूवीज की स्ट्रीमिंग हो। अब रिपोर्ट सामने आई है कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज ने व्यूअरशिप के मामले में गर्दा उड़ा दिया और पिछले 6 महीनों में हिंदी कंटेट ने सौ करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। 

नेटफ्लिक्स पर हिंदी फिल्मों ने बनाया रिकॉर्ड

 नेटफ्लिक्स दुनिया के सबसे बडे़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक है। हाल ही में इस प्लेटफॉर्म की तरफ से पिछले साल के आखिरी 6 महीनों में हिंदी मूवीज और वेब सीरीज की व्यूअरशिप की रिपोर्ट पेश की गई है। जिसके अनुसार करीना कपूर स्टारर फिल्म जाने जाने ने पहले स्थान की बाजी मारी है। 

ये भी पढ़ें- Crew OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर उड़ान भरेगी 'क्रू', रिलीज डेट पर लगी फाइनल मुहर

हिंदी कंटेट के आधार पर जाने जाने नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक 20.2 मिलियन व्यूज हासिल करने वाले पहली मूवी बनी है और इसकी ग्लोबली रैंक 83 है। दूसरे नंबर पर शाह रुख खान की फिल्म जवान है, जिसके व्यूज 16.2 मिलियन और रैंक 120 है। साथ ही खुफिया 12.1 मिलियन व्यूज के साथ 192 रैंक पर बनी हुई है।

इसके अलावा एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2, ओह माय गॉड 2, करी और साइनाइड के साथ आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 

इन वेब सीरीज ने किया कमाल 

फिल्मों के बाद हिंदी वेब सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर 2023 के सेंकेड हाफ में काफी अधिक पॉपुलर हुई हैं और उन्होंने शानदार व्यूअरशिप हासिल की है। इस मामले में द रेलवे मैन 139 रैंक के साथ 10.6 मिलियन व्यूज,  कोहरा सीजन 1 और गन्स एंड गुलाब 6.4 मिलियन व्यूज के साथ 267 रैंक पर टाई कर रही हैं। 

जबकि काला पानी 5.8 मिलियन के साथ 307 रैंक पर बनी हुई है। इससे ये साफ जाहिर होता है कि हिंदी कंटेंट नेटफ्लिक्स पर काफी सफल साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें- Netflix Top Movies: अंग्रेजी फिल्मों को पछाड़ बॉलीवुड ने ओटीटी पर किया कब्जा, 2024 में इन 6 मूवीज ने मारी बाजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।