विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Brown on OTT: खतरनाक सीरियल किलर से भिड़ने आ रहीं Karisma Kapoor, कब और कहां देखें साइको थ्रिलर सीरीज?

Updated: Thu, 28 May 2026 08:34 PM (IST)

Brown OTT Release Date: करिश्मा कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज ब्राउन की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह कब और कहां आएगी, जानिए...

करिश्मा कपूर की वेब सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

करिश्मा कपूर की वेब सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s की क्वीन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख रही हैं। दो साल पहले उन्होंने ओटीटी फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और अब वह साइकोलॉजिकल थ्रिलर से फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।

करिश्मा कपूर की अपकमिंग थ्रिलर वेब सीरीज ब्राउन (Brown) है जिसका ऐलान कुछ दिन पहले ही हुआ था। अब सीरीज की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। यह सीरीज कब और कहां आ रही है, इसकी कहानी क्या है और कौन-कौन सीरीज का हिस्सा है, जानिए सारी डिटेल्स...

क्या है करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन की कहानी?

करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन एक साइको थ्रिलर है जो एक खतरनाक सीरियल किलर को पकड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरियल में मुख्य भूमिका करिश्मा निभा रही हैं जो एक पुलिस बनी हुई हैं। फर्ज निभाने के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से भी डील कर रही हैं।

यह सीरीज अभीक बरुआ की 2016 में आई नॉवल सिटी ऑफ डेथ पर आधारित है। इस थ्रिलर में करिश्मा कपूर के साथ लीड रोल में सूर्या शर्मा, जिशु सेनगुप्ता, सोनी राजदान और हेलेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहली बार करिश्मा ग्लैमर लुक छोड़ एक अलग कैरेक्टर में दिखाई देने वाली हैं।

Brown Series

कब और कहां आएगी सीरीज?

ब्राउन वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज होगी। गुरुवार को डेट का ऐलान करने के लिए एक पोस्ट शेयर किया गया जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, "शहर अपनी सांस रोके हुए है। केस अपने राज छुपाए हुए हैं और कहीं अंधेरे में, सच इंतजार कर रहा है।अभिनय देव निर्देशित वेब सीरीज जी5 पर ब्राउन सीरीज 5 जून 2026 से स्ट्रीम होगी। 

करिश्मा कपूर की ओटीटी फिल्म

ब्राउन सीरीज से पहले 2024 में करिश्मा कपूर ने सालों बाद ओटीटी फिल्म मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) में काम किया था। होमी अदजानिया की फिल्म में वह सारा अली खान, टिस्का चोपड़ा, विजय वर्मा और पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आई थीं।  

यह भी पढ़ें- जुर्म की दुनिया के दलदल में फंसी Karisma Kapoor, ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर Brown?