Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Candy Cane Lane Trailer: क्रिसमस हॉलिडे फिल्म 'कैंडी केन लेन' का ट्रेलर रिलीज, मुसीबत में फंसेंगे एडी मर्फी

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 06:09 PM (IST)

    Candy Cane Lane Trailer क्रिसमस के मौके पर हॉलिडे फिल्में रिलीज करने का चलन हॉलीवुड में रहा है। इस बार प्राइम वीडियो पर कैंडी केन लेन की फिल्म आ रही ह ...और पढ़ें

    कैंडी केन लेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फोटो- इंस्टाग्राम
    कैंडी केन लेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कैंडी केन लेन कमेडी एडवेंचर फिल्म है
    2. एडी मर्फी लीड रोल निभा रहे हैं
    3. प्राइम वीडियो पर फिल्म रिलीज होगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो इस साल की पहली क्रिसमस हॉलिडे फिल्म लेकर आया है। इस फिल्म का नाम 'कैंडी केन लेन' (Candy Cane Lane) है, जो क्रिसमस के आसपास की घटनाओं को दिखाएगी। प्राइम वीडियो ने कैंडी केन लेन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

    फेमस अमेरिकी अभिनेता एडी मर्फी इस फिल्म में क्रिस नाम का लीड रोल निभा रहे हैं। यह एक कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें क्रिस अपने पड़ोस में हो रहे क्रिसमस होम डेकोरेशन कॉम्पिटीशन जीतने के मिशन पर हैं।

    यह होगी कैंडी केन लेन की कहानी

    लगभग ढाई मिनट का ट्रेलर कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर है, जिसमें क्रिस होम डेकोरेशन कॉम्पिटीशन जीतना चाहता है। फिर अचानक क्रिस और उसकी बेटी होली (मैडिसन थॉमस) ठोकर खाते हैं और एक मिस्टीरियस जगह पर आ जाते हैं, जहां बेल्स पेप्पर (जिलियन बेल) उसे बताती है कि वह अपने जादू से किसी भी क्रिसमस विश को पूरा कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: OTT Movies and Web Series- इस हफ्ते रिलीज हो रहीं फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड से पहले पूरी लिस्ट यहां देखिए

    अपनी जीत की संभावना बढ़ाने के प्रयास में क्रिस अब तक के सबसे अच्छे क्रिसमस की विश करता है, लेकिन जब वह अगले दिन उठता है तो जादू के गलत परिणाम से हैरान रह जाता है, क्योंकि अब पूरा शहर खतरे में है। फिर क्रिस और उसकी पत्नी कैरोल अपने तीन बच्चों के साथ पेप्पर के जादू को तोड़ने के लिए एक साथ लड़ते हुए नजर आते हैं।

    कैंडी केन लेन को रेगिनाल्ड हुडलिन ने डायरेक्ट किया है और केली यंगर ने फिल्म को लिखा है। निर्माण ब्रायन ग्रेजर, एडी मर्फी, करेन लुंडर और चैरिसे हेविट-वेबस्टर द्वारा किया गया है, यह सभी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्य हैं।

    खबरें और भी

    कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?

    कैंडी केन लेन फिल्म एक दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में एडी मर्फी के साथ ट्रेसी एलिस रॉस, जिलियन बेल, थेडियस जे. मिक्ससन, केन मैरिनो, निक ऑफरमैन, रॉबिन थेड, क्रिस रेड, गेनेया वाल्टन, अंजेला जॉनसन-रेयेस, लोम्बार्डो बोयार, डीसी यंग फ्लाई, डेनिएल पिन्नॉक, टिमोथी सिमंस, रिकी लिंडहोम और स्टीफन टोबोलोव्स्की शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: The Village Release Date- प्राइम वीडियो की नई हॉरर सीरीज 'द विलेज' का टीजर आउट, जानें- कब होगी रिलीज?

    यह भी हैं बेहतरीन क्रिसमस हॉलिडे फिल्में

    द ग्रिंच एक शानदार क्रिसमस एनिमेटेड फिल्म है, यह साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। द सैंटा क्लॉज क्रिसमस पर बनाई गई एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है, यह 11 नवंबर 1994 में रिलीज हुई थी।

    इसका दूसरा पार्ट 2002 में और तीसरा पार्ट 2006 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा द बेस्ट मैन हॉलिडे, एल्फ, अ क्रिसमस स्टोरी, द पोलर एक्सप्रेस और ए क्रिसमस कैरोल जैसी फिल्में क्रिसमस की शानदार कहानियां दिखाती हैं।