Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chand Mera Dil On OTT: ओटीटी पर सोई किस्मत जगाने आ रही चांद मेरा दिल, कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:00 PM (IST)

    अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (Lakshaya Lalwani) स्टारर 'चांद मेरा दिल' (Chaand Mera Dil) 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जिसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

    किस दिन रिलीज होगी मूवी?

    फिल्म की स्क्रीनप्ले तुषार परांजपे और विवेक सोनी ने लिखा है। वहीं, देबोजीत रे ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है। अब दो महीने से भी कम समय से पहले ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। खबर के अनुसार चांद मेरा दिल 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। आप इसे JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-16 at 6.13.22 PM

    'चांद मेरा दिल'को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डीसूज़ा ने प्रोड्यूस किया है। करण जौहर इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे थे। इस फिल्म का मकसद एक दिल को छू लेने वाली रोमांटिक लव स्टोरी को जनता के सामने लाना था जिसमें रिश्तों, भावनाओं और खुद को समझने जैसे विषयों को दिखाया गया हो।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    ये एक मॉर्डन लवस्टोरी होगी जिसको इमोशनल एंगल दिया गया है। फिल्म की कहानी आरव (लक्ष्य लालवानी) और चांदनी (अनन्या पांडे) नाम के दो इंजीनियरिंग छात्रों पर आधारित है। दोनों को एक-दूसरे से गहरा प्यार हो जाता है। जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। शुरुआत में घबराहट और अबॉर्शन के बारे में सोचने के बावजूद, वे आखिर में बच्चे को रखने और शादी करने का फैसला करते हैं। इस पूरे फैसले को लेने में दोनों रिश्ते के जो बड़े उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। यही कहानी के मेन ट्विस्ट है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Box Office पर छाई 8.5 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक थ्रिलर Chand Mera Dil, संडे को हुई धुआंधार कमाई

    यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Review: दमदार था आइडिया, यूनिक थी Gen-Z की कहानी; फिर क्यों बिगड़ा अनन्या फिल्म का खेल?