Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: चंद्रिका गेरा दीक्षित की इस मशहूर सेलिब्रिटी से हो गई लड़ाई, खाने को लेकर भिड़े कंटेस्टेंट्स

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 05:35 PM (IST)

    बिग बॉस सबसे कंट्रोवर्शियल लेकिन फेसम रियलिटी शो है। इसके हर सीजन में कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट बन जाए। इस बार के सी ...और पढ़ें

    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट चंद्रिका गेरा दीक्षित
    'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट चंद्रिका गेरा दीक्षित

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 3' की हुई शुरुआत
    2. चंद्रिका गेरा दीक्षित की खाने को लेकर हुई बहस
    3. बिग बॉस की मशहूर कंटेस्टेंट हैं चंद्रिका गेरा दीक्षित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट की जर्नी देखने के लिए बेताब हैं। कोई यूट्यूबर लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के सपोर्ट में है, तो किसी को विशाल पांडे (Vishal Pandey) की जर्नी देखनी है। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं, जिनके आने से कुछ फैंस को खुशी है, तो कुछ ने ट्रोल किया है। 

    बिग बॉस हाउस में शुरू हुई चंद्रिका की जर्नी

    'बिग बॉस ओटीटी 3' में दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) ने एंट्री ली है। उनके आने की बात जान कोई खुश है, तो किसी ने इस पर सवाल किया है कि उन्होंने अब तक किया ही क्या है कि उन्हें इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर एंट्री मिली। इस बीच चंद्रिका के शो में पहले दिन की अपडेट आ गई है। 

    यह भी पढ़ें: नौकरी छोड़ लगाई वड़ा पाव की रेहड़ी, Bigg Boss OTT 3 की पहली कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित के बारे में जानिए सब कुछ

    चंद्रिका की घर में हुई बहस

    दिल्ली में लोगों को वड़ा पाव खिलाने वालीं चंद्रिका अब बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को भी अपने हाथ का बना खाना खिलाती हुई नजर आएंगी। हालांकि, ऐसा करने से पहले ही उनका मशहूर सेलिब्रिटी रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) से झगड़ा हो गया। इसका एक वीडियो सामने आया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Chandrika Dixit Gera (@chandrika_dixit_vadapavgirl)

    इस वीडियो में चंद्रिका को पंराठे सेंकते देखा जा सकता है। वहीं, सामने बैठे रणवीर शौरी से उनकी अंडे को लेकर बहस चल रही होती है। रणवीर अंडे की डिमांड करते हैं और चंद्रिका कहती हैं कि वह वेजिटेरियन हैं। रणवीर किसी बात पर यह तर्क देते हैं कि यहां सब कुछ रखना चाहिए, जिसको जो खाना होगा वह उसे किसी के साथ एक्सचेंज कर लेगा। चंद्रिका कहती हैं कि हर इंसान सब खाना चाहेगा, लेकिन हम कितना बचा सकते हैं कल के लिए क्योंकि हमारे पास ऑप्शन नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' ने एक दिन की अर्निंग का किया खुलासा, कमाई सुन उड़े घरवालों के होश