Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhorii 2 OTT Release Date: भूल से भी अकेले न देखें 'छोरी 2' का दिल दहलाने वाला टीजर, रिलीज डेट का हुआ एलान

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 01:08 PM (IST)

    Chhorii 2 OTT Release Date 2021 की बेस्ट हॉरर मूवीज में शुमार छोरी का सीक्वल चार साल बाद रिलीज होने के लिए तैयार है। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी ...और पढ़ें

    छोरी 2 का ऑफिशियल टीजर रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    छोरी 2 का ऑफिशियल टीजर रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. चार साल बाद रिलीज हो रहा छोरी का सीक्वल
    2. ओटीटी पर दस्तक देगी हॉरर फिल्म छोरी 2
    3. नुसरत भरूचा निभा रही हैं मुख्य भूमिका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhorii 2 Teaser: सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट में शुमार छोरी चार साल बाद खौफनाक मंजर के साथ एक बार फिर से लौट रही है। 2021 में रिलीज हुई छोरी ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। सामाजिक मुद्दों और लोक कथाओं पर आधारित फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। अब लंबे इंतजार के बाद छोरी का सीक्वल भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

    मराठी फिल्म लपाछापी की हिंदी रीमेक छोरी का सीक्वल छोरी 2 (Chhorii 2) का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। 25 मार्च को प्राइम वीडियो ने एक मिनट 28 सेकंड का एक टीजर रिलीज किया है जिसे देखने से पहले आपको अपने दिल को मजबूत करना होगा।

    छोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज

    टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो खेत में अपनी मां को ढूंढती है और तभी उसे कोई ताकत कुएं में ले जाती है। नुसरत भरूचा अपनी बच्ची ईशानी को ढूंढते-ढूंढते एक ऐसी जगह आ जाती है जहां सिर्फ खतरा और रहस्य छुपा है। टीजर में रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक मां के संघर्ष की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। टीजर का एक-एक सीन दिल दहलाने वाला है। भूतनी बनीं सोहा अली खान वाकई लोगों के दिल में डर भरने के लिए काफी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    थिएटर्स में रिलीज करने की उठी मांग

    इस डरावने टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "एक बार फिर... वो खेत, वो खतरा और वो खौफ।" विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी फिल्म का ये टीजर देख लोग हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कहा, "डर का माहौल बना दिया।" एक ने कहा, "वॉव, यह बहुत डरावना है।" एक ने कहा, "मजा आएगा।" कुछ लोगों ने कहा कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हीरोइन के बाप को कोई प्रॉब्लम...' Salman Khan के 31 साल एज गैप वाले बयान पर भड़कीं Sona Mohapatra

    Photo Credit- Instagram

    कब ओटीटी पर रिलीज होगी छोरी 2?

    छोरी की तरह छोरी 2 भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह 11 अप्रैल से ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान के साथ लीड रोल में सौरभ गोयल, पल्लवी पाटिल जैसे कलाकार भी होंगे। इसका निर्माण टी-सीरीज ने किया है। 

    यह भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha के हाथ से कैसे फिसली 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली ये फिल्म, वजह जान घूम जाएगा दिमाग