Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chup OTT Release Date: सनी देओल और दुलकर सलमान की 'चुप' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म मचाएगी धमाल, रिलीज डेट आई सामने

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:07 AM (IST)

    Chup Revenge of the Artist OTT Release Date सनी देओल और दुलकर सलमान की साइकोलॉजिकल थ्रिलर को सिनेमाघरों में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब ...और पढ़ें

    chup ott release date sunny deol aur dulquer salmaan and pooja bhatt starrer film release on this platform. Photo Credit/Instagram
    chup ott release date sunny deol aur dulquer salmaan and pooja bhatt starrer film release on this platform. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Chup OTT Release Date: सनी देओल और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'चुप' को थिएटर में दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के साथ सनी देओल एक लम्बे समय बाद सिर्फ बिग स्क्रीन पर ही नहीं लौटे, बल्कि पुलिस ऑफिसर के किरदार में भी नजर आए। 'चुप' को ऑडियंस के प्यार के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी तारीफ मिली थी। फिल्म की कहानी से लेकर चुप की स्टारकास्ट के अभिनय के तारीफों के पुल लोगों ने बाधें। अगर आप इस बात से निराश हैं कि आप सनी देओल के दमदार एक्शन और दुलकर सलमान की हीरोगिरी को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो बिलकुल भी निराश मत होइए, क्योंकि अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सनी देओल की चुप

    सनी देओल की चुप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए बिलकुल तैयार है। इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। चुप 25 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के हीरो सनी देओल ने खुद ट्वीट करके 'चुप' की ओटीटी रिलीज की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर। एक्टर ने अपना, दुलकर सलमान और पूजा भट्ट का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, 'इस नए सीरियल किलर के इरादों को चुप करने आ रहा हूं मैं। चुप जीफाइव पर 25 नवंबर को देखिए'।

    सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई 'चुप'

    सनी देओल और मेकर्स की इस घोषणा के बाद चुप सोशल मीडिया पर ट्वीट करने लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी। एक्टर की घोषणा के बाद अब फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने सनी देओल की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत ही शानदार फिल्म है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही थी'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    'चुप' ने लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

    सनी देओल और दुलकर सलमान स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कलेक्शन किया। 'चुप' का लाइफटाइम कलेक्शन इंडियन बो ऑफिस पर सिर्फ 11 करोड़ के लगभग हुआ और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 19 करोड़ के आसपास कमाई की। अगर फिल्म की कहानी की बात जी जाए तो चुप में रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूटकर भरा हुआ है। इस फिल्म में समीक्षकों की काफी आलोचना की गई है। दुलकर सलमान की ये फिल्म 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: OTT Release: छेलो शो, चुप, खाकी- द बिहार चैप्टर... इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रहीं इतनी फिल्में और वेब सीरीज

    यह भी पढ़ें: Chup Collection Day 5: वीक डे पर धीमी पड़ रही है सनी देओल की 'चुप', पांचवें दिन हुई बस इतनी ही कमाई