Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citadel Honey Bunny First Review: सिटाडेल-हनी बनी मचाएगी धूम, रिलीज से पहले पढ़ें स्पाई थ्रिलर का फर्स्ट रिव्यू

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM (GMT+05:30)

    Citadel Honey Bunny Review वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी को बस चंद घंटों बाद ओटीटी प्ल ...और पढ़ें

    स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी (Photo Credit-Prime Video)
    स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी (Photo Credit-Prime Video)

    HighLights

    1. 7 नवंबर को रिलीज होगी सिटाडेल-हनी बनी
    2. वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु आएंगे नजर
    3. स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है कि सिटाडेल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Citadel Honey Bunny Celebs Review: ओटीटी के महारथी क्रिएटर्स राज एंड डीके की जोड़ी लेटेस्ट वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी लेकर आए हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा की स्पाई थ्रिलर हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल का हिंदी भाषा में आगाज हो रहा है। वरुण धवन (Varun Dhawan) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इस सीरीज में अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

    7 नवंबर यानी थोड़ी ही देर बाद सिटाडेल हनी बनी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया जाएगा। इससे पहले हम आपके लिए इस सीरीज का फर्स्ट रिव्यू लेकर आए हैं, जो हिंदी सिनेमा के सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर है।

    सेलेब्स को कैसी लगी सिटाडेल-हनी बनी

    हाल ही मेकर्स की तरफ से मुंबई में सिटाडेल हनी बनी का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जिसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की और सीरीज देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। इस मामले में अभिनेत्री निमरत कौर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में वरुण धवन की स्पाई सीरीज को लेकर लिखा है- 

    ये भी पढ़ें- Spy Series On OTT: ओटीटी पर जासूसी मिशन, Citadel-Honey Bunny से शुरू होगा स्पाई थ्रिलर सीरीज का कारवां

    इस अद्भुत राइड के लिए टीम सिटाडेल हनी बनी को मेरी तरफ से ढ़ेर सारी बधाई। सच बताऊं तो इसका हर एक क्षण पंसद आया। मजा आ गया।

    इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के साथ लंबे वक्त जुड़ी रहने वालीं सोनिया हुरिया ने भी इस सीरीज को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और इसे ब्लॉकबस्टर सीरीज करार दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। कुल मिलाकार कहा जाए तो सेलेब्स पर तो सिटाडेल-हनी बनी का जादू चल गया है। 

    खबरें और भी

    क्या है सिटाडेल-हनी बनी की कहानी

    इस वेब सीरीज में वरुण धवन ने एक स्टंट मैन बनी का किरदार निभाया है, जबकि समांथा रुथ प्रभु एक स्ट्रगल एक्ट्रेस हनी की भूमिका में नजर आई हैं। दोनों आपस में मिलते हैं और फिर खुफिया मिशन के लिए जासूसी करते नजर आते हैं। अब ये दोनों कैसे स्पाई मायाजाल में पहुंचते हैं, ये तो आपको सीरीज को देखने के बाद पता लगेगा।एक्शन और ड्रामा इस पूरी सीरीज का सेंट्रल प्वाइंट है।

    वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु के अलावा सिटाडेल हनी बनी वेब सीरीज में केके मेनन, सिमरन बग्गा, शिवकांत सिंह परिहार, सोहम मजुमदार और सिकंदर खेर जैसे कलाकार मौजूद हैं। बता दें कि इस सीरीज पहले राज एंड डीके की जोड़ी द फैमिली मैन और गन्स एंड गुलाब्स जैसी कई शानदार सीरीज बना चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Citadel Honey Bunny Trailer: बॉस लेडी अवतार में नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, नए ट्रेलर में चमके वरुण धवन