यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Citadel Honey Bunny के सेट पर Samantha Ruth Prabhu के सिर पर लग गई थी चोट, कहा- 'कोई मुझे अस्पताल नहीं ले गया'
Samantha Ruth Prabu जल्द ही अपकमिंग सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel Honey Bunny) में नजर आने वाली हैं। वह सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- सिटाडेल हनी बनी के वक्त बीमारी से जूझ रही थीं सामंथा
- सामंथा रुथ प्रभु को शूट के वक्त सिर पर आई थी चोट
- सिटाडेल हनी बनी अगले महीने ओटीटी पर होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने साल 2022 में खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। बीमारी के बावजूद अभिनेत्री ने सिटाडेल: हनी बनी (Citadel Honey Bunny) और खुशी (Kushi) जैसी फिल्मों की शूटिंग की। जल्द ही सामंथा की अपकमिंग सीरीज रिलीज होने वाली है। इस बीच उन्होंने सीरीज के सेट से एक किस्सा शेयर किया है।
सामंथा रुथ प्रभु ने एक हालिया इंटरव्यू में उस वक्त को याद किया, जब वह सिटाडेल हनी बनी के सेट पर वाकई बहुत बुरे फेज में थीं और उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें कुछ भी याद नहीं था। सामंथा ने कहा कि शो के सेट पर उन्हें चोट लग गई थी और उन्हें कोई अस्पताल भी नहीं ले गया था।
कोई नहीं ले गया था सामंथा को अस्पताल!
गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में सामंथा रुथ प्रभु ने मजाकिया अंदाज में किस्सा बताते हुए कहा, "मुझे सिर में चोट लगी थी और उसके बाद मैं नाम भूल गई। मैं पूरी तरह से बेहोश हो गई थी। यह बहुत बड़ी बात थी। अब जब मैं इस बारे में सोचती हूं, तो याद आता है कि कोई भी मुझे अस्पताल नहीं ले गया। किसी ने मुझसे पूछा भी नहीं।" सामंथा रुथ प्रभु की बात सुनते ही राइटर सीता मेनन ने तुरंत उन्हें टोका और याद दिलाया कि जब वह सदमे में थीं, तब सेट पर लोग डॉक्टर से बात कर रहे थे। सामंथा ने पूछा कि कौन सा डॉक्टर?
यह भी पढ़ें- Citadel- Honey Bunny Trailer: 'खतरा आपको खत्म करेगा या आप खतरे को', एक्शन से भरपूर जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज
Samantha Ruth Prabhu- Instagram
रोक दी गई थी शूटिंग
तब राइटर ने कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है, क्योंकि वह सदमे में थीं। इसके बाद सामंथा ने कहा, "मुझे याद है कि जब मैं सदमे में थी, तब मैंने सुना कि हमारे पास सेट पर सिर्फ एक दिन से भी कम वक्त, हमें शूटिंग पूरी करनी है। इसलिए मैं सदमे में सोच रही थी, 'मैं आ रही हूं दोस्तों, मैं आ रही हूं।' फिर मुझे याद है कि स्टंट करने वाला लड़का मेरे सामने था और फिर मैंने सोचा, 'मैं क्या कर रही हूं?' और वे कह रहे थे, 'ठीक है, कट, ऐसा नहीं हो रहा है।'"
खबरें और भी
Samantha Ruth Prabhu- Instagram
छोड़ना चाह रही थीं सिटाडेल
सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि मायोसाइटिस की वजह से वह यह सीरीज छोड़ना चाहती थीं। बीमारी की वजह से उन्हें जरा भी नहीं लग रहा था कि वह यह शो कर सकती हैं। यही नहीं, उन्होंने मेकर्स को चार बेस्ट एक्ट्रेसेज का सुझाव भी दिया था, लेकिन मेकर्स उनके साथ ही काम करना चाहते थे। अब उन्हें रिप्लेस न होने की खुशी होती है।