यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई की शादी में शामिल हुईं Samantha Ruth Prabhu, शेयर कीं फैमिली फंक्शन की अनसीन फोटो
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को भला कौन नहीं जानता। फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी समांथा अक्सर ...और पढ़ें

HighLights
- समांथा रुथ प्रभु के भाई ने रचाई शादी
- विदेश में फैमिली से मिलने पहुंची एक्ट्रेस
- सोशल मीडिया पर सामने आईं प्यारी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) सिनेमा जगत की वो अदाकारा हैं, जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए काफी फेमस हैं। साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज होने के नाते अक्सर उनका नाम चर्चा का विषय बनता है। खासतौर पर निजी जिंदगी को लेकर वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
इस वक्त अपने परिवार के चलते समांथा सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसकी वजह उनके भाई डेविड की शादी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैमिली फंक्शन की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। आइए एक नजर अभिनेत्री की इन लेटेस्ट फोटोज पर डालते हैं।
सामने आईं समांथा की तस्वीरें
भाई की शादी में शामिल होने के लिए समांथा रुथ प्रभु अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के लेक जेनेवा शहर पहुंची हैं। इस जगह पर उनके भाई डेविड क्लोस वेडिंग सेरेमनी हुई है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- स्कूल टॉपर थीं Samantha Ruth Prabhu, मैथ में आए थे फुल मार्क्स, एक्ट्रेस की 10th की मार्कशीट हुई वायरल


इन फोटोज में समांथा बाइन कलर का स्टाइलिश गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं और उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता नजर आ रहा है। अन्य तस्वीरों में वह अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। फैिमिली संग बिताए इन कीमती लम्हों को समांथा रुथ प्रभु ने कैमरो में खूबसूरत याद के तौर पर कैद किया है।
खबरें और भी

कुल मिलाकर कहा जाए तो उनकी ये लेटेस्ट फोटो काफी ज्यादा प्यारी हैं। फैंस अभिनेत्री की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक कमेंट भी कर रहे हैं। जिसकी वजह से ये तेजी से वायरल हो रही हैं।
.jpg)
इस सीरीज में दिखेंगी समांथा
गौर किया जाए समांथा रुथ प्रभु के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में वह वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी (Citadel-Honey Bunny) में दिखाई देंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उनकी ये सीरीज 7 नवंबर 2024 को स्ट्रीम की जाएगी। खास बात ये है कि इस वेब सीरीज के जरिए वह पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन संग स्क्रीन शेयर करेंगी।