3 दोस्त, लाशें बेचने का करोबार और खौफनाक कहानी! OTT पर मचेगा कोहराम; Clean Up Company का धांसू ट्रेलर रिलीज
एमएक्स प्लेयर पर नई क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'क्लीन अप कंपनी' (Clean Up Company Trailer) आ रही है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।

OTT पर भौकाल टाइट करने आ रही नई सीरीज
HighLights
ओटीटी पर आ रही नई सीरीज 'क्लीन अप कंपनी'
तीन दोस्त लाशें ठिकाने लगाने का बिजनेस शुरू करते हैं
अमेय वाघ, विशाल जेठवा, रवि किशन सीरीज में अहम भूमिका में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आने वाले कंटेट के बीच कुछ ऐसी फिल्में-सीरीज सामने आ रही हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस बीच में कुछ कहानियां ऐसी भी आ रही हैं, जिसमें भरपूर एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस है और अब लीजिए एक ऐसी ही सीरीज OTT पर गर्दा उड़ाने के लिए आ रही है।
ओटीटी पर आ रही नई सीरीज
दरअसल ओटीटी पर नई सीरीज 'क्लीन अप कंपनी' आ रही है, जो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाएगी। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। सीरीज में अमेय वाघ, विशाल जेठवा, अजितेश गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता, सस्वता चटर्जी और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस सीरीज (Clean Up Company Traie) का ट्रेलर काफी अलग और हटकर है। ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि राजू, स्वपन और गोल्डी तीन दोस्त हैं, जिन्हें एक गैंगस्टर के लिए लाशें ठिकाने लगाने का काम मिलता है। जो काम उनके लिए एक अनचाहे मौके की तरह शुरू होता है, वही उन्हें धीरे-धीरे क्राइम की उस दुनिया में और गहराई तक खींच लेता है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
क्या है सीरीज की कहानी?
अगर किसी लाश को ठिकाने लगाना ही एक नया बिजनेस शुरू करने का मौका बन जाए तो क्या होगा? जी हां, इस सीरीज की कहानी कुछ यही दिखाती है। सरीबगंज की कहानी पर आधारित यह सीरीज ऐसे शहर की झलक दिखाती है, जहां गैंग की दुश्मनी और राजनीतिक प्रभाव लोगों की जिंदगी तय करते हैं।

ट्रेलर दर्शकों को उस दुनिया में और अंदर ले जाता है, जहां ये तीनों दोस्त खुद को फंसा हुआ पाते हैं। कहानी की शुरुआत तब होती है जब अब्बास उन्हें एक मर्डर के बाद लाश ठिकाने लगाने के काम में शामिल करता है। इसके बाद राजू, स्वपन और गोल्डी इसी मुश्किल को एक अनोखे बिजनेस मौके में बदलते हैं और अपनी खुद की क्लीन-अप कंपनी शुरू कर देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उनका बिजनेस बढ़ता है, वे सरीबगंज के ताकतवर गैंगस्टर्स के निशाने पर आ जाते हैं।
इसी बीच एक जांबाज आईपीएस अधिकारी भी शहर के क्रिमिनल नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मर्डर, धोखे और बदलते रिश्तों के जाल में फंसने वाले ये तीनों दोस्त फिर कैसे इससे बाहर आएंगे या फिर इसी दलदल में फंस जाएंगे। इसी की कहानी इस सीरीज में नजर आएगी।
ज्योति देशपांडे, कार्तिक निशानदार और अर्जुन सिंघ बरन द्वारा प्रोड्यूस की गई 'क्लीन अप कंपनी' 21 अगस्त 2026 से एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद OTT पर गर्दा उड़ाएगी विजय की Jana Nayagan, कब और कहां रिलीज होगी एक्शन ड्रामा?
यह भी पढ़ें- 'पाताल लोक' के मेकर्स का नया क्राइम-थ्रिलर भौकाल, OTT पर तहलका मचाने आ रही 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग'
