Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर अव्वल निकली 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर, OTT पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग में मार ली बाजी

    Updated: Sat, 23 May 2026 05:16 PM (IST)

    OTT पर एक नई वेब सीरीज आई है जो इस वक्त ट्रेंड कर रही है। क्राइम थ्रिलर ने एक हफ्ते के अंदर ही ओटीटी पर की टॉप 10 लिस्ट में कब्जा कर लिया है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर छाई 8 एपिसोड की सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर छाई 8 एपिसोड की सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको क्राइम ड्रामा (Crime Drama) पसंद है तो ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। यह सीरीज ओटीटी पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

    यह ओटीटी सीरीज (OTT Series) 8 एपिसोड की है जो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है। एक हफ्ते पहले ही इस सीरीज ने दस्तक दी और अब यह बड़ी सीरीज को पछाड़कर टॉप 10 ट्रेंड में शामिल हो गई है।

    सीरीज की कहानी

    जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर नेमेसिस (Nemesis)। सीरीज की कहानी लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक पुलिस और शातिर चोर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं।

    Nemesis

    सीरीज की स्टार कास्ट

    दोनों के बीच की यह जंग उनकी निजी जिंदगी को तबाह कर देती है। सीरीज में मैथ्यू लॉ, य'लान नोएल, गैब्रिएला डेनिस, सोफिना ब्राउन, अरियाना गुएरा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। 

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज

    यह सीरीज 14 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सीरीज को भले ही क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली रेटिंग मिली है, लेकिन इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।

    Theif movie

    खबर लिखे जाने तक नेमेसिस नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में छठे पायदान पर है। पहले वह 7वें नंबर पर थी। धीरे-धीरे यह नंबर 1 की कुर्सी हथियाने के लिए आगे बढ़ रही है। 

    यह भी पढ़ें- OTT पर छा गई 8 एपिसोड की कॉमेडी थ्रिलर, Must Watch है 7.9 रेटिंग वाली लिमिटेड सीरीज

    हिट सीरीज को किया पीछे

    कोर्टनी ए. केम्प की क्राइम सीरीज में 8 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड एक घंटे का है। सीरीज में इमोशन भी है और एक्शन भी। अगर आप कोई क्राइम सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस सीरीज ने माय रॉयल नेमेसिस और मामला लीगल है 2 जैसी सीरीज को पीछे कर दिया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Maa Behen Trailer: रेखा, जया और सुषमा... एक 'लाश' छुपाने में 'मां-बहन' को आई नानी याद, ट्रेलर है दमदार