Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर छा गई 8 एपिसोड की कॉमेडी थ्रिलर, Must Watch है 7.9 रेटिंग वाली लिमिटेड सीरीज

    Updated: Thu, 21 May 2026 09:52 PM (IST)

    OTT प्लेटफॉर्म पर एक नई सीरीज आई है, जिसने टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सीरीज को IMDb से भी तगड़ी रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर हफ्ते ओटीटी पर नई फिल्में या फिर वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन चुनिंदा ही ऐसी सीरीज हैं जो टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बना पाती हैं। हाल ही में एक नई सीरीज आई जो पिछले कुछ दिनों से इंडियन ऑडियंस के बीच छाई हुई है।

    यह सीरीज जब से रिलीज हुई है, तभी से धड़ल्ले से देखी जा रही है। यह टॉप 10 लिस्ट में नंबर 2 पर है। सीरीज को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सराहा गया है। साथ ही IMDb से भी इसे तगड़ी रेटिंग मिली है। यह एक सुपरहीरो कॉमेडी एक्शन एडवेंचर है जो एंटरटेनमेंट से भरी हुई है।

    ओटीटी पर नई सीरीज का कब्जा

    सीरीज की कहानी उन सुपरह्यूमंस पर आधारित है जिनके पास शक्तियां तो हैं, लेकिन उन्हें कंट्रोल करने की क्षमता नहीं है। ऐसे उथल-पुथल शुरू होती है। यह 8 एपिसोड की सीरीज कॉमेडी से भरी है। जिसकी हम बात कर रहे हैं, वो है 'द वंटरफूल्स' (The Wonderfools)। 

    The Wonderfools

    क्या है सीरीज की कहानी और कास्ट?

    साउथ कोरियन लिमिटेड सीरीज 'द वंडरफूल्स' की कहानी शहर के कुछ ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें अचानक से सुपरपावर्स मिल जाते हैं। वे साथ मिलकर उन खलनायकों से लड़ते हैं जो हेसेओंग शहर की शांति के लिए खतरा बने हुए हैं। यू इन-सिक निर्देशित सीरीज में पार्क यून-बिन, चा यून-वू, किम हे-सूक, चोई डे-हून, इम सेओंग-जाए और सोन ह्यून-जू ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चार महीने से Netflix पर Suspense Thriller की हुकूमत, OTT के टॉप 10 से हटने को नहीं तैयार; दिमाग घुमा देगी फिल्म

    The Wonderfools On OTT

    नंबर-2 पर काबिज है हिट सीरीज

    यह वेब सीरीज 8 एपिसोड की है जो 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही सीरीज को इंडियन ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। पहले यह टॉप 10 में शामिल थी, लेकिन अब यह टॉप 5 में आ चुकी है। इसने हिट सीरीज को पछाड़कर टॉप 2 पर कब्जा कर लिया है, जबकि नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 सीरीज के स्पॉट पर 'बर्लिन 2' (Berlin 2) है।