चार महीने से Netflix पर Suspense Thriller की हुकूमत, OTT के टॉप 10 से हटने को नहीं तैयार; दिमाग घुमा देगी फिल्म
OTT पर एक फिल्म पिछले चार महीने से राज कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म को IMDb से धांसू रेटिंग मिली है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर धमाल मचा रही है चार महीने पुरानी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में फिल्में बड़े पर्दे से हटते ही ओटीटी पर आ जाती हैं। कुछ फिल्में ओटीटी की जान बच जाती हैं और कुछ चंद दिनों में ही टॉप 10 ट्रेंड से हट जाते है, लेकिन कुछ फिल्मों का खुमार महीनों तक भी खत्म नहीं होता है। एक फिल्म के साथ भी ऐसा ही है।
पिछले चार महीनों से एक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंड कर रही है। सस्पेंस, थ्रिल, रोमांस, एक्शन से भरी यह फिल्म IMDb पर टॉप रेटेड मूवीज में से एक है।
IMDb से फिल्म को मिली धांसू रेटिंग
यह फिल्म ओटीटी पर जितनी सुपरहिट रही, उससे ज्यादा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा था। फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से इतिहास रच दिया था। सिर्फ कमाई ही नहीं, शोबिज में चारों ओर इसी फिल्म की चर्चा हो रही थी। कहानी, गाने, निर्देशन और कलाकारों की उम्दा परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बन गई थी। इस फिल्म को IMDb की तरफ से 8.3 रेटिंग मिली थी।
चार महीने से टॉप 10 पर कर रही राज
बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के बाद जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई तो पहले नंबर 1 पर ट्रेंड किया और फिर महीनों तक टॉप 5 से नहीं हटी। अब चार महीने हो गए हैं। इस बीच कई बड़ी भारतीय-विदेशी फिल्में आईं, लेकिन मजाल है कि इस सस्पेंस थ्रिलर को हटा पाए। यह अब भी टॉप 10 लिस्ट में राज कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह, संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी स्टारर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से पहले यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज
किस ओटीटी पर है धुरंधर?
बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Dhurandhar On Netflix) पर आई और यहां आते ही फिल्म छा गई। इस फिल्म ने दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है। 3 घंटे 25 मिनट की फिल्म ओटीटी पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में मौजूद है।
धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज
धुरंधर के नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने के बीच अब इसका दूसरा पार्ट यानी धुरंधर: द रिवेंज के ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। धुरंधर 2 दुनियाभर में नेटफ्लिक्स (Dhurandhar 2 On Netflix) पर रिलीज होगी, लेकिन भारत में यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Dhurandhar: The Revenge OTT Release) पर आएगी।