Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 OTT Release: आ गया अपडेट! IPL 2026 के बाद होगा 'हमजा' का दीदार, इस डेट को आंधी बनकर आएगा 'धुरंधर'

    Updated: Fri, 15 May 2026 05:07 PM (IST)

    जियो हॉटस्टार ने धुरंधर: द रिवेंज की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। IPL 2026 के खत्म होने के बाद जून में कौन सी तारीख को यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी ...और पढ़ें

    'धुरंधर: द रिवेंज' इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज/ फोटो- Instagram

    'धुरंधर: द रिवेंज' इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली थी। विदेशों में तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम कर दी गई है, लेकिन भारत में फिलहाल इसकी ओटीटी रिलीज कुछ समय के लिए टाल दी गई है।

    यह फिल्म अब आईपीएल 2026 के फाइनल्स होने के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। 'धुरंधर: 2' की नई ओटीटी रिलीज डेट क्या है, इसका खुलासा भी हो चुका है। 

    इस तारीख को OTT पर आएगी 'धुरंधर 2'

    ये तो हम सब पहले से जानते हैं कि धुरंधर: द रिवेंज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आने वाली है। अब जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की नई तारीख भी शेयर कर दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का नया टीजर शेयर करते हुए जियो हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा, "आंधी बनकर जो आ रहा है, उसे धुरंधर कहते हैं। 4 जून 2026 को देखिए धुरंधर द रिवेंज: रॉ एंड अनदेखा का ग्रैंड प्रीमियर शाम को 7 बजे। जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म 5 जून से स्ट्रीम हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की OTT रिलीज में हुआ लोचा, विदेशों में हो गई रिलीज, क्या है भारत में फिल्म स्ट्रीमिंग का अपडेट!

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    जियो हॉटस्टार पर बुरी तरह से भड़क उठे दर्शक

    रिलीज से कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "5 जून तक आधी से ज्यादा दुनिया VPN लेकर मूवी देख लेंगे। जियो हॉटस्टार आपकी इस बेवकूफी के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "नेटफ्लिक्स आर यह फिल्म आज आ चुकी है और तुम बैठे-बैठे IPL के खत्म होने का इंतजार कर रहे हो, हद है।"

    dhurandhar the revenge ott

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "जियो हॉटस्टार आपने सिर्फ IPL की वजह फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। आपको भी पता है इस बार लोगों में मैच देखने का कोई क्रेज नहीं है, लेकिन तुमने ऑडियंस के प्यार के ऊपर पैसा रखा। अब दर्शकों की नफरत तुम झेलते रहो।" आपको बता दें कि जब 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में आई थी, तो फिल्म पर सेंसर की कैंची चली थी। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म के कई अनकट वर्जन भी ऑडियंस देख पाएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: इंतजार हुआ खत्म! रिलीज हो गया धुरंधर 2 का अनकट वर्जन, होगा डबल धमाका