Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की OTT रिलीज में हुआ लोचा, विदेशों में हो गई रिलीज, क्या है भारत में फिल्म स्ट्रीमिंग का अपडेट!

    Updated: Fri, 15 May 2026 03:53 PM (IST)

    धुरंधर 2 के जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने का इंडियन फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। धुरंधर 2 को कितने समय के लिए टाला गया, ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज हुई डिले/ फोटो- Instagram

    धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज हुई डिले/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से फैंस को यह पता चला है कि 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ओटीटी पर आने जा रही है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट के कारण बार-बार अपनी फोन की स्क्रीन चेक कर रहे हैं। हर कोई पलकें बिछाए इस फिल्म का जियो हॉटस्टार ( Jio Hotstar) पर के आने का इंतजार कर रहा था। 

    धुरंधर 2, 15 मई को मिडनाइट भारत और विदेशों में रिलीज होने वाली थी। जहां इंटरनेशनल ऑडियंस के पास तो मूवी पहुंच गई और यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो गई, लेकिन वहीं अभी तक इंडियन ऑडियंस मूवी को देखने का इंतजार ही कर रही है। भारत में 'धुरंधर 2' कब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसका अपडेट आ चुका है। 

    'धुरंधर 2' देखने के लिए करना होगा इंतजार? 

    धुरंधर 2 की ओटीटी (Dhurandhar 2 OTT) रिलीज के भारत में डिले होने के बीच जियो हॉटस्टार के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पाई थ्रिलर फिल्म का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लेडीज एंड जेंटलमैन, या आप इसके लिए रेडी हैं, जल्द धमाका होगा।" हालांकि, इस पोस्ट में जियो हॉटस्टार ने ये फिल्म कब तक OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, यह अनाउंस नहीं किया है।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद ही आएगी। अगर यह फिल्म IPL 2026 के खत्म होने के बाद आती है, तो धुरंधर 2 इंडिया में 31 मई या जून तक ही रिलीज हो पाएगी।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: इंतजार हुआ खत्म! रिलीज हो गया धुरंधर 2 का अनकट वर्जन, होगा डबल धमाका

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

    धुरंधर 2 का अनकट वर्जन होगा OTT पर रिलीज

    आपको बता दें कि इंटरनेशनली नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 का मेकर्स ने अनकट वर्जन रिलीज किया है और यही प्लानिंग उनकी फिल्म की इंडियन रिलीज को लेकर भी है। कुछ दिनों पहले एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें टाइटल कार्ड पर 'धुरंधर: द रिवेंज- रॉ एंड अनदेखा लिखा हुआ था। विदेशी ऑडियंस जो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख चुके हैं, उन्होंने इसे ग्राफिक, क्रूर और भावनात्मक रूप से तीव्र बताया है।

    dhurandhar 2

    व्यूवर्स के अनुसार, ओपनिंग सीक्वेंस में जसकीरत सिंह रंगी का हथौड़े से मारने वाला सीन जिसे सिनेमाघरों में काफी कट किया गया था, उसे मेकर्स ने ओटीटी रिलीज में पूरी तरह से शामिल किया है। मुरीदके के क्लाइमेक्स का एक और सीन, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार एक आदमी का सिर सीमेंट ब्लॉक से कुचलता है, वह भी OTT पर पूरी तरह से दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar लाया 'प्रलय', 3700 करोड़ कमाने वाले पहले एक्टर बने Ranveer Singh; रचा इतिहास!