Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की कामयाबी पर मोहन कपूर ने उठाए सवाल, बोले- 'समझ नहीं आता, हर कोई तारीफ क्यों कर रहा?'

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:47 PM (GMT+05:30)

    दिग्गज अभिनेता मोहन कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की अपार सफलता पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें फिल्म की कहानी से संतुष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मोहन कपूर (Mohan kapur) ने धुरंधर (Dhurandhar) की अपार सफलता पर अपने विचार शेयर किए। अभिनेता ने कहा कि उन्हें अभी तक ये समझ नहीं आया कि लोग फिल्म की इतनी तारीफ क्यों कर रहे। एक तरफ जहा स्पाई थ्रिलर फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है, वहीं अभिनेता ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से फिल्म की कहानी से संतुष्टि नहीं हुई।

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए। उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त जैसे अन्य कलाकार भी नजर आए। इसका पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था जबकि 19 मार्च 2026 को दूसरा पार्ट आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी रफ्तार बरकरार रखे हुए है।

    यह भी पढ़ें- 2 महीने बाद भी 'दंगल' का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पाई Dhurandhar 2? दुनियाभर में हुई इतनी कमाई

    मोहन कपूर रह गए हैरान

    भले ही इन फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हों, लेकिन मोहन कपूर ने बताया कि उन्हें इस फ्रेंचाइज को मिल रही तारीफ सुनकर हैरानी हुई। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान, अभिनेता ने सीक्वल की रिलीज से पहले अकेले थिएटर में फिल्म देखने का किस्सा सुनाया।

    Dhurandhar (27)

    उन्होंने कहा, "मैंने दूसरी फिल्म रिलीज होने से दो हफ्ते पहले अकेले थिएटर में फिल्म देखी। यह पहली बार था जब मैंने कोई फिल्म अकेले देखी थी और जब मैं थिएटर से निकला, तो सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कि हर कोई इसकी इतनी तारीफ क्यों कर रहा था। मुझे समझ ही नहीं आया।"

    खबरें और भी

    मोहन ने राइटिंग की तारीफ की

    दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को लेकर हो रही चर्चा पर सवाल उठाते हुए मोहन ने फिल्म की राइटिंग और स्टोरी टेलिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा, “धुरंधर एक शानदार फिल्म है। इसकी कहानी कहने का तरीका बेहद समझदारी भरा है, यही वजह है कि इसे आलोचना और प्रशंसा दोनों मिली हैं। इसका स्क्रीनप्ले बहुत चतुराई से लिखा गया है। अब, क्या फिल्म ने सच होने का दावा किया है? नहीं।"

    'यह एक कहानी है जिसमें उन्होंने सच्ची घटनाओं को लिया है और इसके इर्द-गिर्द कहानी गढ़ी है ताकि आप सोचें, 'हे भगवान!' लेकिन यह सच नहीं है। पहले ही सीन से जिस क्षण आप आर माधवन को देखते हैं, आप समझ जाते हैं कि आधार गलत है क्योंकि जिस किरदार को वे चित्रित कर रहे हैं या जिसका संकेत दे रहे हैं, वह कभी अस्तित्व में ही नहीं था।”

    क्या थी धुरंधर 2 की कहानी?

    धुरंधर फ्रैंचाइजी जसकिरत सिंह रंगी नामक एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हमजा अली मजारी के नाम से भी जाना जाता है। वह एक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के लियारी जाता है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के गले में कांटे की तरह अटकी Bhooth Bangla, 'कृष्णावतारम' सहित इन 4 फिल्मों का मंडे को कैसा हाल?