Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर अब होगा एक्स्ट्रा रोमांच, मूवीज-सीरीज ढूंढने की झंझट खत्म! Netflix ने निकाला ये धांसू जुगाड़

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 04:05 PM (IST)

    अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर वेब सीरीज और मूवीज ढूंढने का चक्कर ही खत्म होने वाला है। प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर आने वाला है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स आसान करेगी दर्शकों की मुश्किल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    नेटफ्लिक्स आसान करेगी दर्शकों की मुश्किल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वक्त के साथ-साथ नए-नए ट्रेंड्स आ रहे हैं, जिसके साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी बदल रहे हैं। हाल ही में जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) में 'तड़का' नाम का नया फीचर आया था जिसमें दर्शक रील्स के जैसे 2-2 मिनट के सीरियल्स का आनंद ले सकते हैं। अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी एक नया फीचर आ रहा है जो मूवीज और सीरीज को ढूंढने का ही झंझट खत्म कर देग।

    आज के समय में कुछ फिल्मों के बारे में हमें इंस्टाग्राम रील्स के जरिए पता चलता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब नेटफ्लिक्स ही एक ऐसा फीचर लाने जा रही है जिसके लिए दर्शकों को कोई मूवी या सीरीज खोजने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म पर नहीं जाना पड़ेगा।

    नेटफ्लिक्स पर होगा रील्स जैसा फीड

    दरअसल, नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म पर टिकटॉक-रील्स जैसा वर्टिकल वीडियो फीड जोड़ने जा रही है। टेकक्रंच के मुताबिक, यह वर्टिकल वीडियो अप्रैल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, इसे पहले सबसे अमेरिका में रोलआउट किया जाएगा। उसके बाद ही यह ग्लोबली लॉन्च होगा।

    क्या होंगे फायदे?

    नेटफ्लिक्स पर वर्टिकल वीडियो से दर्शकों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब लोगों को मूवीज या फिर सीरीज खोजने में दिक्कत नहीं होगी। वर्टिकल वीडियो के जरिए दर्शक आसानी से मूवीज या फिर सीरीज ढूंढ लेंगे। यह इस प्रोसेस को मजेदार भी बनाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की Dark Comedy, फैमिली के साथ मस्ट वॉच है फिल्म

    Netflix

    इस वर्टिकल वीडियो के जरिए फिल्म के छोटे-छोटे क्लिप्स, ट्रेलर, टीजर और वीडियो पॉडकास्ट दिखाया जाएगा। स्क्रॉलिंग के जरिए आप वीडियोज देख सकते हैं और अगर आपको वीडियो पसंद आया और मूवी या सीरीज देखना चाहते हैं तो आप उस वीडियो पर क्लिक करके सीधे मूवी या सीरीज पर जाकर उसे देख सकते हैं।

    सिर्फ फोन में उपलब्ध होगा फीचर

    नेटफ्लिक्स टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इस ओटीटी पर कई सुपरहिट वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं। ऐसे में दर्शकों को ध्यान में रखते हुए सीरीज या मूवी को ढूंढना आसान बनाने के लिए यह फीचर लाने का फैसला किया है। फिलहाल, यह वर्टिकल वीडियो सिर्फ मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होगा। 

    यह भी पढ़ें- 1 घंटे 36 मिनट तक चली जिंदगी-मौत की जंग, Netflix पर सर्वाइवल थ्रिलर ने उड़ाया गर्दा