1 घंटे 36 मिनट तक चली जिंदगी-मौत की जंग, Netflix पर सर्वाइवल थ्रिलर ने उड़ाया गर्दा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक नई सर्वाइवल थ्रिलर (Survival Thriller) आई है जिसकी कहानी आपकी रूह कंपा देगी। ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं सर्वाइवल थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
नेटफ्लिक्स पर नई फिल्म का कब्जा
रोंगटे खड़े कर देगी सर्वाइवल थ्रिलर की कहानी
24 घंटे में ही टॉप 10 लिस्ट में हुई शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर सर्वाइवल फिल्मों (Survival Thriller Films On OTT) का क्रेज अलग लेवल पर है। जब भी कोई सर्वाइवल थ्रिलर ओटीटी पर आती है तो वह छा जाती है। एक हालिया सर्वाइवल थ्रिलर भी उन्हीं में से एक है।
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक नई फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। महज 1 घंटे 36 मिनट की यह फिल्म अंत तक आपको अपनी सीट से हिलने का मौका नहीं देती है।
फिल्म का क्लाईमैक्स कर देगा हैरान
यह फिल्म जंगल में रहने वाली एक रॉक क्लाइंबर की कहानी बताती है जो अपनी जान बचाने की कोशिश में खुद को एक शिकारी का शिकार बनते हुए पाती है। डेढ़ घंटे की इस फिल्म का क्लाईमैक्स इतना तगड़ा है कि यह आपके होश उड़ा देगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म है 'एपेक्स' (Apex)। 'एपेक्स' का मतलब 'शिखर' या फिर हाइएस्ट पॉइन्ट है। कहानी भी इसी शिखर पर पहुंचने की दास्तां बताती है। कहानी साशा (शार्लीज थेरॉन) की है जो अपने पार्टनर की मौत का गिल्ट लिए हुए है। इसी बीच इलाके में अचानक लोगों के गायब होने की घटनाएं हो रही हैं और एक रोज वह खुद भी उसी जाल में फंस जाती है। एक जंगल, नदी और एक सीरियल किलर के बीच फंसी साशा खुद को कैसे बचाती है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की Dark Comedy, फैमिली के साथ मस्ट वॉच है फिल्म
'एपेक्स' की स्टार कास्ट
बाल्टासार कोर्माकुर के निर्देशन में बनी सर्वाइवल थ्रिलर 'एपेक्स' की कहानी जेरेमी रॉबिन्स ने लिखा है। इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन, टैरन एगर्टन और एरिक बाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। महज 24 घंटे में ही फिल्म टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड करने लगी है। यह फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच है। अगर आप सर्वाइवल थ्रिलर के फैन हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।