विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Jio Hotstar ने मूड खराब...', Criminal Justice 4 दर्शकों को लगी अच्छी, फिर क्यों नाराज हो रहे हैं लोग?

Published: Thu, 29 May 2025 07:49 PM (IST)

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस-4 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। इस सीजन में वकील माधव मिश्रा बनकर ...और पढ़ें

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ऑन Jio Hotstar/ Photo- X Account
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ऑन Jio Hotstar/ Photo- X Account

HighLights

  1. क्रिमिनल जस्टिस 4 की कहानी ने जीता लोगों का दिल
  2. इस कारण जियो हॉटस्टार पर भड़के फैंस
  3. इस बार पंकज त्रिपाठी कहानी में लाएंगे कई ट्विस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस-4' का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हो ही गया, क्योंकि ये सीरीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। इस सीजन में वकील माधव मिश्रा बनकर लौटे पंकज त्रिपाठी की न सिर्फ कहानी बिल्कुल अलग है, बल्कि सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न भी आए हैं।

क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन में किसकी कहानी पर फोकस किया गया है ये जानेंगे, लेकिन उससे पहले हम आपको ये बता दें कि पंकज त्रिपाठी की सीरीज को दर्शकों से बेशुमार प्यार तो मिल रहा है, लेकिन इसके साथ ही इस शो को पसंद करने वाले दर्शकों का ओटीटी हॉटस्टार पर गुस्सा फूट पड़ा है। आखिर क्यों क्रिमिनल जस्टिस 4 देखने के बाद मेकर्स पर भड़क पड़े हैं, लोग नीचे डिटेल में जानें:

क्रिमिनल जस्टिस 4 में दिखाई गई है ये कहानी

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 -अ फैमिली मैटर के चौथे सीजन में पंकज त्रिपाठी न सिर्फ एक मंझे हुए वकील बनकर लौट रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद की 'माधव मिश्रा एंड एसोसिएशन कंपनी भी शुरू कर ली है। इस बार वह सीरीज में एक महिला के मर्डर की गुत्थी को सुल्जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। डॉ राज नागपाल का रोशनी नाम की नर्स के साथ अफेयर होता है, लेकिन उस नर्स की हत्या हो जाती है, जिसका शक सीधा नागपाल और उसकी पत्नी अंजू पर जाता है। हत्या के आरोप में पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

अब इन तीन एपिसोड के बाद क्या होता है, कैसे कहानी आगे बढ़ती है और कहानी में क्या ट्विस्ट आएगा, ये आपको नहीं पता चलेगा, क्योंकि जियो हॉटस्टार पर मेकर्स ने 'क्रिमिनल जस्टिस-4' के तीन एपिसोड ही अभी तक रिलीज किए है। तीन शुरुआती एपिसोड और पंकज त्रिपाठी की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर फैंस का पॉजिटिव रिव्यू तो मिल रहा है, लेकिन इसी के साथ वह जियो हॉटस्टार पर भड़क भी रहे हैं और उनसे सभी एपिसोड रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फिर वकालत करते नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, Criminal Justice 4 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

तुम क्यों चाहते हो तुम्हारे सब्सक्राइबर चले जाए

तीन एपिसोड रिलीज कर फैंस के बिंज वॉच का मजा खराब करने की वजह से वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भड़क रहे है। एक यूजर ने लिखा, "क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सिर्फ 3 एपिसोड रिलीज करके मूड पूरा खराब कर दिया। जियो हॉटस्टार बिंज वॉच का पूरा मजा किरकिरा कर देता है। सभी एपिसोड साथ में रिलीज करो"। 

criminal justice 4

Photo Credit- X Account 

दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम लोग अपने खुद के सब्सक्राइबर क्यों कम करना चाहते हो? क्यों चाहते हो कि क्रिमिनल जस्टिस फ्लॉप हो जाए? कुछ एपिसोड रिलीज करके आप अपना नुकसान कर रहे हैं"। 

यह भी पढ़ें: Friday Releases: शुक्रवार को दिखेगा कोर्ट और कराटे का संग्राम, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।