Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dacoit OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर धाक जमाएगी 'डकैत', कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 05:07 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार अदीवी शेष की लेटेस्ट फिल्म डकैत की ओटीटी रिलीज की अहम जानकारी सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कहां आएगी डकैत (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओटीटी पर कहां आएगी डकैत (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर कहां आएगी फिल्म डकैत

    2. अदीवी शेष और मृणाल ठाकुर की मूवी

    3. इस दिन होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की तरफ से इस महीने की शुरुआत में फिल्म डकैत- एक प्रेम कथा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अदीवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप स्टारर इस लव स्टोरी थ्रिलर मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से ये मूवी अब भी बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

    इस बीच डकैत की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें बताया गया है कि इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    डकैत ओटीटी रिलीज अपडेट 

    अदीवी शेष स्टारर डकैत को बीते 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म का जॉनर एक्शन रोमांटिक रहा, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है, जिसे उसकी प्रेमिका धोखा दे देती है और उसी से बदला लेने के लिए वह शख्स निकल पड़ता है। अब इस रोमांच से भरपूर प्रेम कहानी वाली डकैत की ओटीटी रिलीज की चर्चा भी तेज हो गई है, जिसके आधार पर फैंस इसे ऑनलाइन देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को 5 फिल्मों में हुआ कमाई का दंगल, धाकड़ कलेक्शन से विजेता बनी ये थ्रिलर

    dacoit ott

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मृणाल ठाकुर और अदीवी शेष की डकैत- एक प्रेम कथा के डिजिटल राइट्स की डील मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ रिलीज से पहले हो गई थी। इस आधार पर आपको आने वाले समय में डकैत ऑनलाइन नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है।

    dacoit movie ott

    गौर किया जाए डकैत की ओटीटी रिलीज डेट की तरफ तो 8 मई 2026 को इसे ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है। जिसके तहत तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में आप इस मूवी का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, अभी इस मामले की मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। फिलहाल ये मूवी थिएटर्स में जारी है। 

    खबरें और भी

    डकैत की कमर्शियल परफॉर्मेंस

    कमाई के मामले में अदीवी शेष की डकैत ने ठीकठाक प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 20 दिन के भीतर इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से आस-पास कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा 55 करोड़ के पार पहुंच गया है। 

    यह भी पढ़ें- Dacoit Box Office: 10 दिनों में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली करोड़ों की कमाई